इधर ED ने केजरीवाल को समन भेजा, उधर लोग उनके पुराने ट्वीट्स खोजने लगे
खुदाई चल रही है. और निकल रहे हैं पूर्व में दूसरे नेताओं पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे. क्यों, ये उन्होंने ED को एक चिट्ठी लिखकर बता दिया है. उन्होंने ED के समन को लेकर BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं. केजरीवाल ने कहा कि BJP के कहने पर ED ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है.
आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने आशंका जताई थी कि इस मामले में पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है. AAP के विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी ऐसी ही कहा था. इस बीच केजरीवाल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए 8-10 साल पुराने पोस्ट्स वायरल हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें- CM केजरीवाल ने ED को क्या जवाब दिया?
केजरीवाल ने 15 मार्च 2012 को एक पोस्ट में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे.
वहीं, नवंबर 2012 में उन्होंने BJP के नेता नितिन गडकरी पर ऐसे ही आरोप लगाए थे. उन्होंने लिखा था,
"BJP का बेशर्मी से गडकरी के भ्रष्टाचार का समर्थन करना और उसे सही बताना शर्मनाक है. ये दिखाता है BJP और कांग्रेस का चरित्र एक जैसा है."
केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व चीफ सेक्रेटरी पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे.
उन्होंने फरवरी 2013 में दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भ्रष्टाचार के आरोपों पर घेरा था. उन्होंने लिखा था,
“शील दीक्षित के भ्रष्टाचार पर नजफगढ़ में एक सार्वजनिक बैठक थी. पुलिस आकर हमारा मंच और टैंट हटा रही है. क्या शीला घबरा गई हैं?”
इसी तरह अरविंद केजरीवाल एक पोस्ट और बहुत ज्यादा वायरल है. इसमें उन्होंने लिखा था,
"देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए 100 बार मुख्यमंत्री की कुर्सी कुर्बान"
आप प्रमुख केजरीवाल ने कई बड़े नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता पी. चिदंबरम, सलमान खुर्शीद और कपिल सिब्बल भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल का जेल जाना तय?
अरविंद केजरीवाल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी इस बारे में सवाल किया था. उन्होंने पूछा था,
"भ्रष्टाचारी कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को अपना चेहरा बनाया. मनमोहन सिंह कांग्रेस और अपनी सरकार के अंदर भ्रष्टाचार को नहीं रोक पाए."
केजरीवाल ने BJP के नेता हर्षवर्धन पर भी सवाल किया था. उन्होंने पूछा,
"भ्रष्ट BJP ने दिल्ली में हर्षवर्धन को अपना चेहरा बनाया है. इतने सालों में MCD में BJP के भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हर्षवर्धन ने क्या किया?
BJP पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने जे. पी. नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने पर भी सवाल किया था.
वहीं, उन्होंने ये भी पूछा था कि क्या भ्रष्टाचारी लोगों को सिर्फ इस्तीफा देना चाहिए? या उन्हें भ्रष्टाचार के लिए जेल भेज दिया जाना चाहिए?
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले में करोड़ो रूपयों का लेन-देन हुआ है. इस मामले को लेकर ED की टीम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने जा रही है. वहीं, उन्होंने और उनकी पार्टी ने इन आरोपों को निराधार बताया है. आप के नेता मनीष सिसोदिया पहले से ही इस मामले में जेल में है. कोर्ट ने उनकी जमानत को खारिज कर दिया.
ये भी पढ़ें- ED ने CM केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया
वीडियो: अरविंद केजरीवाल को ED से नोटिसआया तो AAP ने ये चेतावनी दे दी

