केजरीवाल के पास नहीं था कोई मंत्रालय, आतिशी ने बदली रवायत, CM ने इतने विभाग अपने पास रखे!
Delhi New Chief Minister: दिल्ली की इस नई सरकार में सबसे ज्यादा 13 विभाग मुख्यमंत्री Atishi के पास हैं. वहीं सौरभ भारद्वाज को 8 विभाग आवंटित किए गए हैं.

केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को 21 सितंबर के दिन नया मुख्यमंत्री मिल गया. सीएम पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद अब आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं. उपराज्यपाल सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. CM आतिशी के साथ सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. दिल्ली की इस नई सरकार में सबसे ज्यादा विभाग मुख्यमंत्री आतिशी के पास हैं. जबकि सीएम रहते हुए अरविंद केजरीवाल ने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा था.
दिल्ली की नई कैबिनेट में CM आतिशी के पास कुल 13 विभाग हैं.
1. पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD)
2. पावर
3. शिक्षा
4. उच्च शिक्षा
5. ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन
6. पब्लिक रिलेशन्स डिपार्टमेंट
7. रेवेन्यू
8. फाइनेंस
9. प्लानिंग
10. सर्विसेज
11. विजलन्स
12. जल
13. कानून एवं न्याय विधायी मामले शामिल हैं.
इनके अलावा वो विभाग भी CM आतिशी के अंडर आएंगे, जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं हैं.

इससे पहले अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली कैबिनेट में मंत्री आतिशी के पास अभी आवंटित विभागों में से ज्यादातर विभाग थे.
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी ने अगले CM को लेकर बड़ा बयान दे दिया
नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के तौर पर सौरभ भारद्वाज ने सबसे पहले शपथ ली. उनके बाद गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. सौरभ भारद्वाज को 8 विभाग आवंटित किए गए हैं-
1. शहरी विकास
2. सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण
3. स्वास्थ्य
4. इंडस्ट्रीज
5. कला, संस्कृति एवं भाषा
6. टूरिज्म
7. सामाजिक कल्याण
8.सहकारिता
गोपाल राय को तीन विभाग सौंपे गए हैं-
1. विकास
2. सामान्य प्रशासन विभाग
3. पर्यावरण, वन और वन्य जीव
कैलाश गहलोत को पांच विभाग दिए गए हैं.
1. ट्रांसपोर्ट
2. प्रशासनिक सुधार
3. इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
4. गृह
5. महिला एवं बाल कल्याण
सुल्तानपुर माजरा से पहली बार के विधायक मुकेश अहलावत दिल्ली कैबिनेट में नया चेहरा हैं. उन्हें पांच विभाग दिए गए हैं-
1. गुरुद्वारा इलेक्शन
2. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति
3. लैंड एंड बिल्डिंग
4. श्रम
5. रोजगार
वहीं इमरान हुसैन को दो विभाग, फूड एंड सप्लाई और चुनाव, आवंटित किए गए हैं.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: आतिशी के वॉलंटियर से दिल्ली CM बनने की कहानी, AAP का आगे का प्लान क्या है?


