दिल्ली चुनाव के 4 दिन पहले AAP का घोषणापत्र आया, इस बार 28 वादे किए हैं
दिल्ली को 24 घंटे चालू रखने का वादा भी केजरीवाल ने किया.

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव, 2020 के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसे जनता के सामने रखा.
मनीष सिसोदिया ने AAP का घोषणापत्र पढ़ते हुए बताया कि इस बार पार्टी जनता से 28 नए वादे कर रही है. इन वादों को अगले पांच साल में पूरा किया जाएगा. इनमें शामिल हैं-
AAP National Convenor and Delhi CM @ArvindKejriwal presenting AAP Ka Manifesto.#AAPManifesto https://t.co/XFg7GhQKjf
— AAP (@AamAadmiParty) February 4, 2020
- जनलोकपाल बिल पास कराने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे. - मोहल्ला सभाओं पर काम करेंगे. - सरकार राशन की डोर-स्टेप डिलीवरी शुरू करेगी. - 10 लाख बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराएंगे. - हैपिनेस पाठ्यक्रम की तरह ही देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा. - बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए स्कूल के बाद भी अंग्रेजी, सॉफ्ट स्किल, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की अलग से क्लास लगाए जाएंगे. - दिल्ली के मेट्रो नेटवर्क को 500 किलोमीटर से ज्यादा बढ़ाया जाएगा. - यमुना रिवर साइड का विकास किया जाएगा. केंद्र के साथ मिलकर. - दिल्ली की सड़कों को आधुनिक डिजाइन से तैयार किया जाएगा. एक साल के अंदर इसकी शुरुआत की जाएगी. - दिल्ली में सफाई कर्मचारियों की कमी है, इसे ध्यान में रखते हुए नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी. अगर किसी सफाई कर्मचारी की मौत ड्यूटी करते वक्त हो जाती है, तो उसके परिवार को 1 करोड़ दिए जाएंगे.
AAP's 28 Point Manifesto for Delhi Elections.
AAP promises to empower the people of Delhi AAP promises to ensure Delhi progresses AAP promises to make Delhi World class#AAPManifesto pic.twitter.com/nWIbfWpwHA — Shalu (@Shalupcrf) February 4, 2020
- केंद्र और DDA पर दबाव डालेंगे कि सीलिंग न हो. सील हो चुकी दुकानों को खोला जाए. - व्यापारियों के पुराने वैट मामलों के लिए एक एमनेस्टी स्कीम लाई जाएगी. 2017 या उससे पहले के लंबित मामलों को छूट देकर निस्तारण किया जाएगा. - पायलट प्रोजेक्ट के तहत 24 घंटे के मार्केट खोले जाएंगे, ताकि पर्यटन में योगदान मिले. - दिल्ली की महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए, उनके घर के आसपास काम के मौके क्रिएट किए जाएंगे. ताकि वो देश की इकॉनमी में योगदान दे सकें. - पुनर्वास कोलॉनियों के निवासियों के लिए पूर्ण मालिकाना अधिकार सुनिश्चित कराएंगे. - दिल्ली की सभी अनऑथराइज्ड कालोनियों को रेगुलर करने के लिए दिल्ली सरकार केंद्र पर दबाव बनाएगी. - भोजपुरी भाषा को भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाएंगे. - 1984 के पीड़ितों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित SIT के निष्कर्षों पर जल्द काम हो. - किसानों के हक में भूमि सुधार अधिनियम में सुधार करेंगे. - रेहड़ी-पटरी संचालकों को कानूनी संरक्षण दिया जाएगा. - दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार काम करती रहेगी.
एक और बात, पार्टी ने पिछले चुनाव में 70 वादे किए थे. इस बार 28 किए.
मनीष सिसोदिया ने पार्टी के घोषणापत्र को दो हिस्सों में बांटा. पहले हिस्से में केजरीवाल की तरफ से की गई 10 गारंटी शामिल हैं, जिसे पार्टी पहले ही जारी कर चुकी है. ये हैं- - 24 घंटे मिलेगी बिजली और 200 यूनिट मुफ्त बिजली जारी रहेगी. - 24 घंटे और साफ पानी देंगे, 20 हजार लीटर मुफ्त पानी मिलता रहेगा. - हर बच्चे को ग्रेजुएशन तक अच्छी शिक्षा की गारंटी. - दिल्ली वासियों को मिलेगी सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा. - दिल्ली की होगी विश्वस्तरीय यातायात व्यवस्था, छात्रों को भी मुफ्त यात्रा का होगा प्रावधान. - दिल्ली को करेंगे प्रदूषण मुक्त. - स्वच्छ व अविरल होगी यमुना की धारा. - महिला सुरक्षा सर्वोपरि, तैनात होंगे मोहल्ला मार्शल. - कच्ची कालोनियों में पहुंचाएंगे बुनियादी सुविधाएं. - झुग्गी के लोगों को पक्के मकान की गारंटी.पहले ही जारी हो चुकी हैं ये 10 गारंटी
वीडियो देखें:

.webp?width=60)

