The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Arvind Kejriwal AAP announces Pujari Granthi Samman Yojna before Delhi Elections

दिल्ली में पुजारियों के लिए AAP की नई योजना, सरकार बनी हर महीने 18,000 रुपये देंगे

महिलाओं और बुजुर्गों के बाद Arvind Kejriwal की AAP ने अब पुजारियों के लिए योजना का ऐलान किया है.

Advertisement
pic
30 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 30 दिसंबर 2024, 02:14 PM IST)
Arvind Kejriwal
दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी नित नए ऐलान कर रही है. 30 जनवरी को केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक नई स्कीम की घोषणा की. नाम है 'पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना'. इस योजना के तहत चुनाव में आम आदमी पार्टी के जीतने पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को हर महीने ₹18,000 की सम्मान राशि दी जाएगी. 

केजरीवाल ने कहा कि हर घर के सुख-दुख में पुजारी की जरूरत होती है. लेकिन उन पर कभी ध्यान नहीं दिया गया. ना ही पुजारी अपने परिवार पर पर्याप्त ध्यान दे पाते हैं. उन्होंने कहा कि इसलिए AAP  उनके सम्मान में इस योजना को लेकर आई है.  इस प्रेस कॉफ्रेंस में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और मंत्री सौरभ भारद्वाज भी शामिल रहे. 

केजरीवाल ने कहा-

कल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाकर पुजारियों का रजिस्ट्रेशन करूंगा. मैं बीजेपी से अनुरोध करता हूं कि पुजारियों और ग्रंथियों के रजिस्ट्रेशन में बाधा उत्पन्न नहीं करें. इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ना रोकें. अगर बीजेपी ने इस योजना को रोकने की कोशिश की तो उन्हें पाप लगेगा. 

इससे पहले केजरीवाल की पार्टी ने बुजुर्गों के लिए पेंशन का ऐलान किया था. इस योजना के तहत दिल्ली में 60 साल से ज्यादा के बुजुर्गों को पेंशन दी जाएगी. 60-69 साल वालों को दो हजार रुपये जबकि 70 साल से अधिक उम्र वालों को ढाई हजार रुपये पेंशन देने का ऐलान किया गया था. 

इतना ही नहीं केजरीवाल ने महिलाओं के लिए भी बड़ी घोषणा की थी. 2024-25 के बजट में दिल्ली सरकार ने 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' की घोषणा की थी, जिसके तहत 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को 1,000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे. लेकिन चुनाव नज़दीक आए तो केजरीवाल ने ऐलान किया कि एक हजार की राशि को 2,100 रुपये किया जाएगा.

वीडियो: मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल के दिल्ली चुनाव के दावों पर दिया बयान, केजरीवाल ने भी पलटवार किया

Advertisement

Advertisement

()