सिसोदिया अरेस्ट हुए, केजरीवाल ने कहा - "आपके परिवार का ख्याल रखेंगे, परेशान मत होइए"
बहुत सारे ट्वीट किए, बहुत सारे ट्वीट में क्या लिखा है?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के गिरफ्तारी को लेकर कई ट्वीट किए हैं. उन्होंने एक ट्वीट में बताया है कि सिसोदिया को गिरफ्तार करने वाले अफसर गिरफ्तारी के खिलाफ थे. मगर अपने आकाओं की वजह से मजबूरी में उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा. अरविंद केजरीवाल ही नहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी उनके समर्थन में ट्वीट किया है. बता दें कि रविवार 26 फरवरी, को CBI ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था. आरोप है कि जांच में सहयोग न करने को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर क्या क्या कहा?27 फरवरी, की सुबह 11:41 पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया,
अब गिरफ्तारी वाले दिन से शुरू करते हैं, मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, बताया कि वो CBI के पास जा रहे हैं. वो जांच में पूरा सहयोग करेंगे. उनके साथ लाखों बच्चों का प्यार और करोड़ो देशवासियों का आशीर्वाद है. उन्होंने कहा कि जेल में भी रहना पड़े तो वो उसके लिए भी तैयार हैं. इसके जवाब में अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया के इस ट्वीट को कोट करते हुए लिखा,
इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लपेटते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा,
फिर उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वो मनीष सिसोदिया के परिवार का ख्याल रखेंगे. वो चिंता न करें.
फिर रात आठ बजे उन्होंने ट्वीट कर लिखा,
रात दस बजे एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि वो और भगवंत मान मनीष सिसोदिया के परिवार से मिलकर आ रहे हैं.
दूसरे पार्टी के नेताओं ने क्या कहा?
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल के ट्विट का जवाब देते हुए लिखा,
अखिलेश यादव ने भी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा,
सिसोदिया को क्यों गिरफ्तार किया गया ?दिल्ली के आबकारी नीति कथित घोटाला मामले में डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को CBI ने रविवार, 26 फरवरी के दिन गिरफ्तार कर लिया था. CBI की तरफ से कहा गया है कि मनीष सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, इस वजह से उनकी गिरफ्तारी की गई. सिसोदिया को 27 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
वीडियो: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से पहले CBI ने 8 घंटे पूछताछ की, दिल्ली शराब घोटाला का मामला.

.webp?width=60)

