The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Arun Govil to play Lord Ram in Akshay Kumar, Pankaj Tripathi and Yami Gautam starrer OMG 2

'रामायण के राम को फिर से वही रोल मिल गया, वो भी अक्षय की फ़िल्म में

अरुण गोविल बनेंगे राम और कृष्ण के रोल में दिखाई देंगे अक्षय कुमार

Advertisement
Img The Lallantop
फिल्म 'ओह माय गॉड' के एक सीन में भगवान कृष्ण के अवतार में अक्षय कुमार. दूसरी तरफ 'रामायण' के एक सीन में भगवान राम के रोल में अरुण गोविल.
pic
श्वेतांक
18 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 18 अक्तूबर 2021, 02:48 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
अरुण गोविल को रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए याद किया जाता है. कोरोनावायरस पैंडेमिक के दौरान टीवी पर दोबारा से 'रामायण' को टेलीकास्ट किया गया था. उसके बाद से इस टीवी शो के तमाम स्टार्स वापस से चर्चा में आ गए थे. अब खबर ये आ रही है कि अरुण गोविल एक बार से राम जी का किरदार निभाने जा रहे हैं. अक्षय कुमार की फिल्म Oh My God 2 में.
2012 में 'ओह माय गॉड' उर्फ OMG नाम की फिल्म रिलीज़ हुई थी. ये फिल्म धार्मिक अंधविश्वास पर बात करने वाली थी. रिलीज़ के बाद इसे खूब सराहा गया. अब इसका सीक्वल आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक OMG 2 इंडिया के एजुकेशन सिस्टम पर बात करेगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम नज़र आने वाली हैं. इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ अक्षय इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. OMG 2 को अमित राय डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म पंकज त्रिपाठी के किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी, जैसे पहले पार्ट में परेश रावल के साथ हुआ था.
इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक
राम के रोल में कास्ट करने का आइडिया खुद अक्षय कुमार का था. सूत्रों के हवाले से छपी इंडिया टुडे की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है OMG 2 की पूरी टीम चाहती थी कि राम का रोल अरुण गोविल करें. क्योंकि अरुण गोविल को भगवान राम का किरदार निभाने के लिए ही जाना जाता है. ऐसे में दर्शकों का उनसे कनेक्शन जल्दी बन जाएगा.
Image embed

रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में अरुण गोविल.

OMG 2 पिछले दिनों गलत वजहों से चर्चा में थी. मुंबई में फिल्म की शूटिंग चल रही थी. फिल्म के सेट पर कुछ लोग कोविड-19 पॉज़िटिव पाए गए थे. पहले चर्चा थी कि फिल्म के क्रू से जुड़े 6-7 लोग इनफेक्टेड हो गए हैं. मगर बाद में फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे ने क्लीयर किया क्रू से जुड़े सिर्फ 2-3 लोग कोविड पॉज़िटिव पाए गए हैं. अहतियात बरतते हुए फिल्म की शूटिंग अगले दो हफ्तों के लिए रोक दी गई है.
उनकी 'सूर्यवंशी' दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. OMG 2 के अलावा अक्षय कुमार आनंद एल. राय की 'अतरंगी रे' और 'रक्षाबंधन' जैसी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर चुके हैं. इसके बाद वो 'बच्चन पांडे' में नज़र आएंगे. इन सब फिल्मों के अलावा अक्षय रंजीत तिवारी की 'रातसासन' रीमेक 'मिशन सिंड्रेला', 'राम सेतु' और 'गोरखा' में नज़र आने वाले हैं.

Advertisement

Advertisement

()