डॉनल्ड ट्रंप की नंगी पुंगी पेंटिंग 9 करोड़ में बिकाऊ है!
ट्रंप की पेंटिंग जिस आर्टिस्ट ने बनाई है उसे अब 'देख लेने' की धमकियां मिल रही हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
इलमा गोर का नाम सुना है? आर्टिस्ट हैं. इस वक्त बेचारी मुश्किल में पड़ी हैं. काम ही ऐसा किया है. ट्रंप से पंगा लिया है. डॉनल्ड ट्रंप की पेंटिंग बनाई है. वो भी एकदम नंगी पुंगी. इससे फेमस तो हो गईं रातोंरात. जब फरवरी में उसको फेसबुक पर डाला था. लेकिन फिर मुसीबतें बढ़ने लगीं. विक्रम के कंधे पर चढ़े बेताल के सवालों की तरह.
[facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/tomfoolery.art/posts/774478576021932:0"]
टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक फरवरी में इलमा ने ये पेंटिंग बनाई थी. जिसमें भौकाली पोज में दिखे ट्रंप और उनके पीनिस का साइज रखा छोटा. याद रहे, ट्रंप ने एक रैली में अपने पीनिस का साइज भी बताया था. तो वो पेंटिंग अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट कर दी आर्टिस्ट ने. फिर दे लाइक दे कमेंट दे शेयर. बाढ़ आ गई. लेकिन फिर डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट के तहत नोटिस जारी हो गया. सोशल मीडिया से पेंटिंग हट गई. और सार्वजनिक प्रदर्शन पर बैन लग गया.
https://twitter.com/MaddoxGallery/status/720673985890029568
पिछले महीने लंदन की मेडॉक्स गैलरी में उसको डिस्प्ले के लिए रखा गया. इसकी कीमत लगाई गई एक मिलियन पाउंड. यानी करीब साढ़े नौ करोड़ इंडियन रुपए. उसके बाद लॉस एंजेल्स की इस आर्टिस्ट ने बताया कि उसको एक कॉल आई. कॉल करने वाले ने बताया कि हम ट्रंप की टीम से हैं. और अगर ये पेंटिंग बिकी, तो वो लीगल ऐक्शन के लिए तैयार रहें.
.webp?width=60)

