Reliance Jio ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है. उनका कहना है कि हमने एक हीमहीने में 1 करोड़ 60 लाख कस्टमर जोड़े हैं. इस दावे की पुष्टि अभी किसी प्रमाणिकसोर्स से नहीं हो पाई है. लेकिन अगर यह सच है तो 'जियो' ने सभी टेलिकॉम ऑपरेटरसर्विस में सबसे शानदार डेब्यू किया है. जियो इंफोकॉम का दावा है कि उन्होंनेदुनिया भर में किसी भी स्टार्ट-अप या मोबाइल ऑपरेटर से तेज ये कारनामा किया है. इसमामले में उसने फेसबुक, व्हॉट्सएप और स्काइप को भी पीछे छोड़ दिया है. जियो ने अपनीकमर्शियल सर्विस सितंबर 5 को शुरू की थी.10 करोड़ कस्टमर बनाने का है टारगेटमुकेश अंबानी ने बयान जारी करके कहा, 'सारे इंडिया से जियो के वेलकम में लोगों काये शानदार रिस्पॉन्स देखकर हम खुश हैं. जियो को हर इंडियन को डाटा का पावर देने केलिए बनाया गया है. हम खुश हैं कि लोगों ने जियो को अपनाया है और इसकी सर्विसेज कापूरा फायदा उठा रहे हैं. हम हर दिन इसे और इंप्रूव करने की कोशिश करते हैं.'रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 42वीं जनरल मीटिंग में बोलते हुए मुकेश अंबानी नेकहा, हमारा 10 करोड़ कस्टमर बनाने का टारगेट होगा. कम से कम वक्त में और ये एक नयावर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा. अभी रिलांयस जियो 250 GB डाटा को हर महीने ट्रांसफर कर सकताहै.बहुत आसानी से मिल जाएगा जियो सिम, बस आधार कार्ड बनवाए रहोजियो ने 'आधार कार्ड' के इस्तेमाल से 3100 शहरों और कस्बों में पेपरलेस सिम देने काफैसला किया है. ये प्रॉसेस मिनटों में सिम एक्टिवेट करने में भी मदद करेगा. अगलेकुछ ही हफ्तों में ये तरीका पूरे देश में अपनाया जाएगा. जियो, जिसकी देश में एंट्रीने ही दुनिया के दूसरे सबसे बड़े टेलिकॉम मार्केट इंडिया में टैरिफ वॉर की शुरुआतकर दी थी. इसको टेस्ट फेज में ही 15 लाख लोगों ने अपना लिया था.15 साल में बनने वाले कस्टमर 15 हफ्ते में बना के दे सकता है जियोखासकर एयरटेल और वोडाफोन को जियो से कड़ी टक्कर मिल रही है. इसने उतरते ही ऐलानकिया था कि 5 सितंबर से अगले 4 महीने तक जियो फ्री में सारी सर्विसेज देगा. जिसकेबाद उसने 10 तरह से टैरिफ प्लान शुरू करने वाला था. जिसमें सबसे छोटा प्लान 19रुपये का, महीने भर का सबसे छोटा प्लान 149 रुपये का और सबसे बड़ा प्लान 4999 रुपयेका होगा. वैसे अगस्त के आंकड़ों के हिसाब से एयरटेल के भारत में 25 करोड़ 75 लाखकस्टमर हैं. जबकि एयरटेल ने जुलाई में 1.07 कस्टमर जोड़े थे. वोडाफोन के 20 करोड़कस्टमर हैं. आइडिया के 17.7 करोड़. एयरसेल के 8.9 करोड़. टेलिनॉर के 5.3 करोड़.MTNL के 36 लाख. भारती एयरटेल के 3G और 4G यूज करने वाले कुल मिलाकर 3.5 करोड़कस्टमर हैं. वोडाफोन के ऐसे 2.5 करोड़ यूजर्स हैं. इतने कस्टमर पाने में इनकंपनियों को 15 साल लगे हैं. जबकि जियो ने 1.6 करोड़ ब्रॉडबैंड यूजर एक महीने मेंही से भी कम समय में बना लिए हैं. आसार हैं कि अक्टूबर के अंत तक जियो एयरटेल कोपछाड़ देगा. यानी मार्केट में जियो इस मामले में सबसे आगे होगा.पर अभी भी कॉलड्रॉप और कनेक्टिविटी की प्रॉब्लम बनी हुई हैहालांकि जियो के नेटवर्क में कनेक्टिविटी की बहुत प्रॉब्लम हो रही है. कॉल ड्रॉप कीभी बहुत समस्या आ रही है. 23 सितंबर को रिलायंस ने एक स्टेटमेंट जारी किया थाजिसमें जियो ने कहा था कि 12 करोड़ कॉल रोज फेल हो रही हैं. ज्यादातर कॉल ऐसी हैंजो एअरटेल, वोडाफोन और आइडिया या दूसरे नेटवर्क पर की गई हैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -बिना 4G वाले मोबाइल में भी रिलायंस जियो चलाने का नया जुगाड़क्या आपके जियो की 4G स्पीड कम हो गई है? आओ बढ़वा देंरिलायंस जियो 4G के चाहने वालों को उसका ये डेटा जरूर देखना चाहिएमैं इन 8 वजहों से रिलायंस जियो 4G सिम के 4 टुकड़े करके फेंकने वाला हूंरिलायंस जियो की सबसे बड़ी धोखेबाजी पकड़ में आ गई है!रिलायंस JIO 4G से ये 5 काम करेंगे जुगाड़ू इंडियन