नेचर की निकली टीस! श्री श्री पर जुर्माना हुआ एक बटा बीस! पर बारिश ने किया काम पैंतीस!
NGT ने कहा- 25 लाख रुपये फाइन आज जमा कर श्री श्री कर सकते हैं प्रोग्राम. 3 हफ्ते में जमा करें बाकी के 4.75 करोड़ रुपये.
फोटो - thelallantop
विकास टिनटिन
11 मार्च 2016 (अपडेटेड: 11 मार्च 2016, 11:02 AM IST)
श्री श्री रविशंकर का वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल शुक्रवार शाम शुरू होने को ही है. NGT ने फाइनली परमिशन दे दी है. कहा- 25 लाख रुपये आज जमा करो. और बाकी के 4.75 करोड़ रुपये अगले तीन हफ्ते में जमा करने होंगे. अगर आर्ट ऑफ लिविंग वाले ये जुर्माना नहीं भरते हैं तो कल्चरल मिनिस्ट्री को भरना होगा.
https://twitter.com/ANI_news/status/708202894655246338
इससे पहले आर्ट ऑफ लिविंग ने जुर्माना भरने के लिए NGT से चार हफ्ते का वक्त मांगा. कहा, 'हमारी चैरिटेबल संस्था है, इतना पइसा जुटाने के लिए वक्त चाहिए. 5 करोड़ रुपयों को बायोडाइवर्सिटी पार्क की मरम्मत के लिए लेना चाहिए, न कि जुर्माने की तरह.'
https://twitter.com/PTI_News/status/708200682549972993
NGT ने आर्ट ऑफ लिविंग वालों से कहा, 'ये सही बात नहीं है कि आप कह रहे हैं कि फाइन नहीं भरेंगे, जेल चले जाएंगे. ट्रिब्यूनल को विवादों का सब्जेक्ट मत बनाइए.'
https://twitter.com/PTI_News/status/708173755533529089
फेस्टिवल में 20 हजार हस्तियां शामिल होंगी. 155 देशों के लोगों को इंविटेशन भी गया है. प्रोग्राम इतने बड़े लेवल पर हो रहा है कि सुरक्षा के जाबड़ इंतजाम किए गए हैं. 10 हजार जवानों को तैनात किया जाएगा. इस प्रोग्राम में करीब 35 हजार आर्टिस्ट हिस्सा लेंगे. और करीब 35 लाख लोग हिस्सा लेंगे. 1700 ट्रैफिक पुलिस वाले भी श्री श्री रविशंकर के इवेंट में तैनात रहेंगे.
श्री श्री! अगली बार चंबल घाटी में कल्चर फेस्टिवल कराना
अच्छा है, शादी का सीजन चल रिया है. श्री श्री रविशंकर का प्रोग्राम भी शुक्रवार को ही होना है. यानी सड़कों पर भीड़ भी खूब रहेगी. गाड़ियां आएंगी एवं जाएगी. इसलिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है. इन रास्तों से बचें. या इन रास्तों से आएं-जाएं.
प्रोग्राम की डिटेल चैय्ये..
यमुना नदी किनारे हो रिया है प्रोग्राम. 11 से 13 मार्च. थीम का नाम है वसुधैव कुटुंबकम. यानी सारी दुनिया हमारा परिवार है. वी आर द फैमिली. यमुना नदी किनारे की एक हजार एकड़ जमीन पर प्रोग्राम होगा. ये प्रोग्राम इतना बड़ा है कि 7 एकड़ जमीन में सिर्फ स्टेज बना है. प्रोग्राम में आने के लिए 10 हजार गाड़ियों के पास जारी किए गए हैं. बिना स्टीकर वाली गाड़ियों को पार्किंग के पास भटकने भी नहीं दिया जाएगा.
'धोखा नहीं, जुर्माना दें श्री श्री'
इससे पहले NGT ने गुरुवार को कहा, ‘श्री श्री रविशंकर को पांच करोड़ फाइन भरने के लिए शुक्रवार शाम तक वक्त दिया जाता है. अगर श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग ने फाइन नहीं भरा, धोखा दिया. तो कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी.’ डीडीए ने NGT को बताया कि श्री श्री रविशंकर की ओर से फाइन गुरुवार तक नहीं भरा गया.
श्री श्री रविशंकर ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘हम कुछ गलत नहीं कर रहे हैं. अच्छा काम कर रहे हैं. मैं उन तीन लोगों की रिपोर्ट मानने से इंकार करता हूं, जो सिर्फ आधे घंटे के लिए प्रोग्राम की जगह पर गए थे. हम फाइन नहीं भरेंगे, अगर कोर्ट इसके लिए हमें जेल भेजता है तो हम जेल जाने के लिए तैयार हैं.’
श्री श्री से बिल्लाए शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती
शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती श्री श्री के इवेंट से कुछ बिल्ला से गए. बोले- सिक्योरिटी, पर्यावरण की रक्षा करने का इंतजाम भी क्श्री श्री का है. वो ये प्रोग्राम कहीं अच्छी जगह कर सकते हैं. सरकार को पहले ही यमुना किनारे इस प्रोग्राम की तैयारियों को रोक देना चाहिए था. एक तरफ तो गंगा में फूल डालने पर मनाही है, दूजा ये लोग यमुना किनारे लाखों लोगों से भरा प्रोग्राम करने जा रहे हैं.