श्री श्री रविशंकर के यमुना किनारे होने वाले प्रोग्राम पर रायता फैलता जा रहा है.इको फ्रेंडली लोगों ने इवेंट पर रोक की मांग की. लेकिन दो दिन चली सुनवाई के बादNGT ने फैसला किया कि श्री श्री रविशंकर को प्रोग्राम करने दिया जाए. हालांकि NGTने पूरे प्लान का खुलासा न करने पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया. NGT ने DDAपर भी 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया.https://twitter.com/PTI_News/status/707534238636068864https://twitter.com/PTI_News/status/707534574088138753 सूत्रों के मुताबिक,प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी भी इस प्रोग्राम में हिस्सानहीं लेंगे. इससे पहले साइट का दौरा करने गई एक्सपर्ट्स की टीम ने कहा, 'यमुनाकिनारे हुए डैमेज पर श्री श्री रविशंकर पर कम से कम 100 करोड़ रुपये का जुर्मानालगना चाहिए.' आगे जानिए NGT में चल रहे इस केस की टॉप अपडेट्स. 1. NGT ने पर्यावरणमंत्रालय को फटकार लगाते हुए एफिडेविट जमा करने के लिए कहा. केंद्रीय मंत्रीप्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'NGT ने जो एफिडेविट मांगा था, हमने जमा कर दिया है. मामलाNGT में हैं. हम कुछ नहीं बोलेंगे.'https://twitter.com/ANI_news/status/707470620729196544 2. जल संसाधन मंत्रालय नेNGT से कहा, 'श्री श्री रविंशकर के प्रोग्राम के लिए इजाजत नहीं दी गई थी.' NGT नेदिल्ली, केंद्र सरकार और DDA से पूछा, 'इस प्रोग्राम से पर्यावरण पर होने वालेप्रभावों के बारे में क्या स्टडी की गई थी.' NGT ने पर्यावरण मंत्रालय से रुख साफकरने के लिए कहा. पूछा- क्या ये निर्माण परमानेंट है या टेम्परेरी? इतने लोगों कोबुलाया गया है, उनके पीने के पानी का क्या इंतजाम है?https://twitter.com/PTI_News/status/707476528783753217 3. दिल्ली सरकार ने NGT सेकहा, 'प्रोग्राम में पीएम मोदी को हिस्सा लेना था. क्योंकि वो स्टेज स्ट्रक्चरपरमानेंट नहीं है, इसलिए पीएम मोदी के लिए अलग से स्टेज बन रहा है.' NGT ने दिल्लीपॉल्यूशन कंट्रोल रूम से पूछा कि क्या आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से नदी में डालेइन्जाइम को चैक किया गया? क्या आपने दिल्ली में कभी इतने बड़े लेवल पर यमुना केबाढ़ क्षेत्र पर कंस्ट्रक्शन होता देखा है? इस वजह से नाम के आगे श्री श्री रविशंकरने लगाया श्री श्री 4. श्री श्री रविशंकर ने कहा, 'मैं सभी पार्टियों से रिक्वेस्टकरता हूं इवेंट को लेकर राजनीति न की जाए.'https://twitter.com/ANI_news/status/707472147644588032 5. प्रोग्राम के लिए सेनाने यमुना पर पंटून पुल बनाया. इसको लेकर राज्यसभा में बुधवार को विपक्ष चौड़ में आगई. सीताराम येचुरी ने कहा, 'श्री श्री रविशंकर के पर्सनल प्रोग्राम में सेना केजवान मदद कैसे कर रहे हैं.' सदन में 'सेना का गलत इस्तेमाल न करो. रक्षा करो' नारेलगाए गए. 6. सरकार की तरफ से मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'रविशंकर कुदरत लवर हैं.उनके इरादे पर सवाल नहीं खड़े किए जा सकते. सभी नियमों का पालन किया जाना जरूरीहै.' 7. NGT में मंगलवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ने कहा, 'इवेंट के लिएदिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की तरफ से परमिशन नहीं दी गई.' डीडीए ने कोर्ट मेंकहा कि किसी तरह के नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है. 8. आर्ट ऑफ लिविंग के 35 सालपूरे हो रहे हैं. इसी को लेकर 11 से 13 मार्च तक दिल्ली में यमुना किनारे वर्ल्डकल्चरल फेस्टिवल होना है. नेचर के रक्षक आनंद ने कुदरत की फिक्र करते हुए NGT सेप्रोग्राम में रोक लगाने की अपील की. 9. याद रहे कि सेना ने रविशंकर के प्रोग्रामके लिए 2 पंटून पुल बनाए हैं. बताया जाता है कि ये पुल सुरक्षा की वजह से बनाए गएहैं. 10. इस प्रोग्राम में करीब 35 लाख लोग शामिल होंगे. पर्यावरण वालों का कहना हैकि 35 लाख लोगों के आने से करीब 2 लाख 10 हजार टन का वजन नाजुक से ईको-सिस्टम परपड़ेगा. पर्यावरण कार्यकर्ता आनंद ने कहा, ‘हमने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में अपीलकी है, ताकि ये प्रोग्राम रद्द किया जा सके.’