दो हफ्ते पहले अर्शी खान की बिग बॉस से विदाई हुई थी. मगर शायद उन्हें ख़बरों मेंरहना पसंद है. उन्हें कोई अच्छी वजह नहीं मिलती तो बुरी वजह खोज लेती हैं. और इसबार वो बिना अपॉइंटमेंट सलमान खान के बंगले पर पहुंच गई थीं. सलमान के बंगले से चलाअर्शी खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अर्शी सलमान खानके घर के बाहर यानी बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के सामने खड़ी हैं. औरअंदर घुसने के लिए मिन्नतें कर रही हैं. जाने अर्शी को देखकर वहां मीडिया आ गया. याफिर वो अपने साथ मीडिया लेकर चली थीं. उन्होंने मीडिया को बताया कि गार्ड कह रहेहैं कि वो उन्हें घुसने नहीं देंगे. 'हमने सोचा फ्राइडे है तो सलमान से मिल लें.पता नहीं था वो घर पर हैं या नहीं. मेरे मेनेजर ने उनसे अपॉइंटमेंट लेने की कोशिशकी लेकिन मिल नहीं पाया. तो मैंने सोचा चलो चलते हैं.' उनकी सहेली कहती हैं: 'सलीमअंकल से ही मिल लेते एक सेकंड के लिए. हम तो बस बुके देने आए थे.' अर्शी 3 महीनेबिग बॉस में रहीं. जिसमें उनकी सलमान से कुछ ख़ास बनी नहीं. सलमान से अक्सर तनातनीबनी रहती थी. फिर उनके बंगले पर जाने के पीछे अर्शी का क्या मकसद था, पता नहीं. येभी पढ़ें: ये है साउथ का वो ओछा सिनेमा जिस पर हंसिका मोटवानी को गर्व है