The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Arrah (Bihar): Lord Hanuman levied a property tax of Rs. 4.33 lakh by the Municipal Corporation

'मंदिर ट्रस्ट निकट नहीं आवें, प्रॉपर्टी टैक्स वाले जब हनुमानजी का नाम सुनावें'

बिहार: हनुमानजी को 4 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स भरने को लेकर नोटिस भेजने की तैयारी हो रही है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
24 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 24 अप्रैल 2016, 09:36 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
भगवान हनुमान को नोटिस भेजने की तैयारी हो रही है. प्रॉपर्टी टैक्स न भरने के लफड़े में. बिहार के आरा जिले के भोजपुर में नगर निगम वाले हनुमानजी को नोटिस भेजेंगे. नगर निगम वाले कह रहे हैं हनुमानजी ने 4.33 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा. नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया, 'हनुमान जी को आरा नगर निगम को करीब 4 लाख 33 हजार रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स देना है.' निगम के अधिकारियों के मुताबिक, आरा में भगवान हनुमान के नाम पर तीन प्रॉपर्टी हैं, जिनका टैक्स नहीं दिया गया है.' हालांकि निगम की ओर से हनुमान जी के मंदिर अथॉरिटी से कई बार कहा गया कि जमा कीजिए. पर कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही नहीं मिला. दरअसल ये टैक्स हनुमान मंदिरों पर है. पर नाम जा रहा है हनुमान जी का. https://twitter.com/ANI_news/status/724089588524941312 निगम वाले कह रहे हैं कि अगर टैक्स नहीं भरा. तो जगह-जगह पर हनुमानजी के होर्डिंग लगाकर नाम सार्वजनिक किया जाएगा. निगम वालों का कहना है कि क्योंकि जिसके नाम प्रॉपर्टी होती है, नोटिस उसे भी भेजा जाता है. हालांकि हम बकाया चुकाने के लिए निगम वालों पर भी दबाव बनाएंगे. बजरंग दल वाले भी प्रोटेट्स कर रहे हैं.
lord-hanuman-property-defaulter
ऐसा नहीं है, सिर्फ हनुमान जी का नाम इस तरह के बवाली मामलों में आया हो. इससे पहले भी एक बंदे ने भगवान राम पर कोर्ट केस किया था. सीता को प्रताड़ित करने के लिए. कोर्ट ने डांटकर खेद दिया था. याचिका चुपचाप घर चली गई थी.

Advertisement

Advertisement

()