The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Army officer killed, 3 soldiers injured in fire accident in Siachen glacier

सियाचिन में बने बंकर में आग लगने से सेना के अधिकारी की मौत, 3 जवान जख्मी

घायल जवानों को बंकर से बाहर निकाल कर विमान से हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया है.

Advertisement
pic
19 जुलाई 2023 (अपडेटेड: 19 जुलाई 2023, 06:31 PM IST)
Back Indian Army officer killed, others injured in Siachen glacier fire accident
सियाचिन ग्लेशियर पर भारतीय सेना. (फाइल फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सियाचिन ग्लेशियर में बने एक बंकर में आग लगने से भारतीय सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई है. इस दुर्घटना में तीन जवानों के घायल होने की भी जानकारी आई है. उन्हें बंकर से बाहर निकाल कर विमान से हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया है. आर्मी से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल तीनों जवानों की हालत स्थिर है.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक ये घटना बुधवार, 19 जुलाई की सुबह लगभग 3 बजे हुई. इसके बाद लेह के डिफेंस पीआरो ने इस घटना पर और जानकारी दी है. ANI ने ट्वीट कर पीआरो ऑफिस के हवाले से बताया,

'सियाचिन ग्लेशियर पर लगभग सुबह 3 बजे आग लगने की घटना हुई. इस घटना में रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर कैप्टन अंशुमान सिंह की मौत हो गई है. तीन जवान आग से जख्मी हुए हैं. आग का धुआं उनके शरीर में गया है. उन्हें इलाज के लिए हवाई माध्यम से वहां से निकाल लिया गया है. उनकी हालत स्थिर है.'

इंडिया टुडे से जुड़े मनजीत नेगी की रिपोर्ट के मुताबिक सियाचिन ग्लेशियर में गोलीबारी से ज्यादा जानें मौसम और हिमस्खलन की वजह से गई हैं. बर्फीले मौसम को देखते हुए आर्मी किसी भी सैनिक को सिर्फ तीन महीने के लिए यहां तैनात करती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, सियाचिन में पिछले 37 साल में 800 से ज्यादा जवानों की जान गई हैं. इसमें खराब मौसम, कठिन भूभाग और फायरिंग से हुई मौतें शामिल हैं.

भारतीय सेना अपना काफी ज्यादा समय सियाचिन में तैनाती के लिए सैनिकों को तैयार करने में लगाती है. नुब्रा नदी के तट पर एक युद्ध स्मारक बना है. इस पर उन भारतीय सैनिकों के नाम हैं, जिन्होंने ग्लेशियर पर अपनी जान गंवाई है. 

सियाचिन ग्लेशियर दुनिया के सबसे बड़े ग्लेशियर्स में से एक है और 76 किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है. ये ग्लेशियर समुद्र तल से लगभग 5,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. हाल ही में इसे टूरिस्ट्स के लिए भी खोल दिया गया है.

वीडियो: तारीख: कारगिल में जब 'नींबू साहब' ने पाकिस्तान आर्मी के आगे जूता उतारा!

Advertisement

Advertisement

()