हमारे मेल पर भी एक वीडियो के बारे में पूछते हुए तमाम सवाल आए हैं. फेसबुक स्क्रॉलकरते हुए वही वीडियो दिखा. ये फोटो और वीडियो बहुत वायरल हो रहे हैं. मदन गुंजलगोपाल नाम की एक आईडी से इसके 2 लाख से ज्यादा शेयर हो चुके हैं. फोटो है एक फौजीकी. वीडियो में वही फौजी रो-रोकर अपनी शिकायत बता रहा है. तीसरी तस्वीर है एकअप्लीकेशन की, जो उस फौजी ने थाने में दिया है. इस पोस्ट को देखिए. काफी चीजें खुदक्लियर हो जाएंगी. बाकी आगे बताते हैं.देश की सुरक्षा करने वाले फौजी की जान संकट में शासन प्रशासन लगा रहा है मदद कीगुहार।Posted by मदन गुंजन गोपालon Wednesday, April 3, 2019अब पूरा मामला जान लीजिए. ये अवनीश कुमार हैं. भारतीय सेना में हैं, इस वक्तग्वालियर में तैनात हैं. बाकी की फैमिली इटावा में रहती है. फैमिली में एक पत्नी औरतीन जुड़वा बच्चे हैं. अवनीश छुट्टियों में घर आते जाते रहते हैं. फौजियों कीछुट्टी का क्या हाल है, वो सबको पता ही है.बच्चों के साथ अवनीशअवनीश को शक हुआ कि गांव के मनोहर उर्फ पिंटू से उनकी पत्नी रिलेशनशिप में है. इसअप्लीकेशन के मुताबिक अवनीश ने अपनी पत्नी को शक के आधार पर डांटा. मनोहर पर अवनीशने आरोप लगाया है कि वो एक क्रिमिनल है. उसके ऊपर जिले के थाने में शिकायतें हैं.उससे जब पत्नी से दूर रहने को कहा तो वो ब्लैकमेल करने लगा. जमीन और 8 लाख रुपए कीडिमांड की. उसके बाद इनकी पत्नी घर से जेवर और 65 हजार रुपए लेकर मनोहर के घर चलीगई. साथ ही उस प्लॉट के पेपर्स भी ले गई जो अवनीश ने पत्नी के नाम खरीदा था.इस वीडियो में अवनीश कुमार कहते दिखते हैं कि सब चला जाए लेकिन उनके बच्चों को वापसदिला दो. भरथरा थाने में रिपोर्ट लिखाने गए तो वहां भी फूट फूटकर रोए. फिलहाल इटावाके एसएसपी के आदेश के बाद केस दर्ज कर लिया गया है.--------------------------------------------------------------------------------