'अर्जुन रेड्डी' के इस एक्टर ने बताया- ''बचपन में मेरे साथ रेप हुआ था''
फिल्म में राहुल रामकृष्ण ने अर्जुन के बेस्ट फ्रेंड शिवा का रोल किया था.
Advertisement

फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के एक सीन में विजय देवरकोंडा और राहुल रामकृष्ण. इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more
'अर्जुन रेड्डी' और उसकी रीमेक 'कबीर सिंह' बहुत लोगों ने देखी है. पक्ष-विपक्ष में खड़ा होना अलग मसला है. तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में लीड रोल विजय देवरकोंडा ने किया था. साथ में शालिनी पांडे और राहुल रामकृष्ण भी थे. राहुल रामकृष्ण माने वो लड़का जिसने अर्जुन के बेस्ट फ्रेंड शिवा का रोल किया था. उन्हीं राहुल ने ट्विटर पर खुद के साथ हुए एक दर्दनाक हादसे का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि बचपन में वो भी चाइल्ड रेप के शिकार हुए थे. यानी उनका रेप हुआ था.
20 जनवरी, 2019 को एक के बाद एक कई ट्वीट्स करके राहुल ने अपनी आपबीती सुनाई. उन्होंने ट्विटर पर लिखा-

'अर्जुन रेड्डी' के एक सीन में विजय देवरकोंडा के साथ राहुल रामकृष्ण.
राहुल रामकृष्ण सिर्फ एक्टर नहीं हैं. उन्होंने एक्टिंग जॉइन करने से पहले पत्रकारिता की. इस दौरान वो द मेट्रो और हिंदुस्तान टाइम्स जैसे संस्थानों के साथ जुड़े हुए थे. इसके अलावा वो कुकरी शो के प्रेजेंटर रहे थे. कई फिल्मों में गाने और स्क्रीनप्ले भी लिख चुके हैं. राहुल का एक्टिंग करियर शुरू हुआ 2014 में आई 'सैनमा' नाम की शॉर्ट फिल्म से. लेकिन उन्हें फेम मिला 2017 में आई विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से. इसमें उनका किरदार अच्छे-बुरे टाइम में साथ रहने वाले केयरिंग बेस्ट फ्रेंड का था. वो विजय के साथ 'गीता गोविंदम' (2018) में भी काम कर चुके हैं. रोल वही बेस्ट फ्रेंड वाला ही था. इसके अलावा वो महेश बाबू की 'भारत अने नेनू' (2018) और एमेज़ॉन प्राइम पर आई तेलुगू वेब सीरीज़ 'गैंग स्टार्स' का भी हिस्सा रह चुके हैं.
फिलहाल उनकी एक फिल्म थिएटर्स में चल भी रही है. अल्लू अर्जुन-पूजा हेगड़े स्टारर 'अला वैकुंठपुत्रम लो'. आने वाले दिनों में राहुल एक हॉलीवुड की वेब सीरीज़ में भी दिखाई देने वाले हैं. इस सीरीज़ का नाम है 'सिल्क रोड'. अमेरिका में रहने वाले एक इंडियन स्टूडेंट की कहानी, जो अपनी ज़रूरतें पूरी करने के लिए डार्क वेब पर एलएसडी बेचने लगता है.
वीडियो देखें: एक्ट्रेस ने 'अर्जुन रेड्डी' के हीरो के सामने बैठकर उसे खराब फिल्म बोला था

सिर्फ लड़कियों के साथ ही नहीं लड़कों के साथ भी रेप होता है, राहुल इसके बड़े उदाहरण हैं. कठोर नियम-कानून बनाने तो ज़रूरी हैं ही लेकिन पर्सनल लेवल पर ये ज़्यादा बड़ी त्रासदी होती है. राहुल उसके भी उदाहरण हैं. कोई हमें तोड़ने की कोशिश कर रहा है, तो टूटना नहीं है. आगे बढ़ना है. और इस ओर कदम बढ़ाना है कि ऐसा किसी और के साथ न हो. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये हादसा राहुल के साथ तब हुआ, जब वो स्कूल में पढ़ते थे. लेकिन हैदराबाद में हुए वेट्रनरी डॉक्टर दिशा के रेप और मर्डर के बाद राहुल ने इस बारे में बात करने का मन बनाया.
''बचपन में मेरा रेप हुआ था. मैं नहीं जानता कि अपने दुख के बारे में इसके अलावा मैं और क्या कहूं. सिवाय इसके कि ये वही है, जो मैं अपने बारे में जानना चाहता हूं.''
''हर चीज़ दुखती है.''
''मैं अपने साथ हुए अपराध के साथ रहता हूं. न्याय कभी नहीं मिलता. बस कुछ पल का आराम मिलता है. अपने पुरुषों को सभ्य बनाइए. बहादुर बनिए और ये सामाजिक कंडिशनिंग से बाहर निकलिए. अच्छे बनिए.''