राम लखन पिच्चर में राम बनने वाले जैकी श्रॉफ और अर्जुन 'राम'पाल राम वाली पार्टीबीजेपी में शामिल हो सकते हैं. अभी पक्का नहीं हुआ है लेकिन अटकलें लग रही हैं.जैसा कि पॉलिटिक्स में होता है. दरअसल मंगलवार को अर्जुन रामपाल दिल्ली में थे. वोभी बीजेपी के हेड ऑफिस में. कैलाश विजयवर्गीय से मिले. फोटो शोटो खिंचाई. वहां कहा:https://twitter.com/ANI_news/status/818736265935732740 पीएम मोदी के काम नेइंस्पायर किया है. अगर किसी काबिल प्रत्याशी के लिए उनको चुनाव प्रचार करने बुलायागया तो करेंगे. अभी बीजेपी में शामिल होने का इरादा नहीं है.https://twitter.com/abpnewstv/status/818719734002778114 जैकी श्रॉफ के बारे मेंकयास ही लगाए जा रहे हैं. लेकिन कोई ताज्जुब थोड़ी है. म्यूजिक डायरेक्टर्स कीजोड़ी साजिद वाजिद ने जॉइन ही कर ली है पार्टी. तो देखो इनका ऐलान कब होता है.लेकिन एक बात देखो. बीजेपी महासागर हो रही है. सारी नदियां उसी में जाकर गिर रहीहैं. नदियां मतलब नेता. और अभिनेता को भी नदी नहीं तो छोटे मोटे नाले मान ही सकतेहो. पहले लखनऊ से कांग्रेस की बड़की नेता रीता बहुगुणा जोशी गईं. अभी एक दिन पहलेपता चला कि भट्ठा पारसौल में जिस आदमी ने राहुल गांधी को अपनी मोटर साइकिल परघुमाया था उसने बीजेपी जॉइन कर ली. सिर्फ एक नवजोत सिंह सिद्धू हैं जो डूबते जहाजपर कूद पड़े हैं. अच्छा खासा सब कुछ सही जा रहा था. लेकिन पता नहीं क्या हो गयाउनको. एक टाइम ऐसा भी आया था जब कांग्रेस के सारे नेता अस्सी की स्पीड से बीजेपीमें शामिल हो रहे थे. 2014 का लोकसभा चुनाव चल रहा था. तब विरोधी लोग चुटकी ले रहेथे कि "चले थे कांग्रेस मुक्त भारत बनाने, कांग्रेसी युक्त भाजपा बनाए दे रहे हैं."खैर विरोधियों का क्या है. मुंहझौंसे कभी राजनीति किए हों तो पता चले. मौका पड़नेपर गधे को भी बाप बनाना पड़ता है. अगर हीरो जीरो सब भर जाएं तब भी ये जहाज फुलस्पीड से भागेगा.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: यूपी में हेट स्पीच का पहला नोटिस जहां पहुंचना था, पहुंच गया है'मनमोहन थे मौन, सोनिया थीं पीएम,' मोदी सरकार के हाथ लग गईं फाइलें