अरिजीत सिंह हमारे समय के सबसे मशहूर और महंगे सिंगर हैं. लेकिन जैसा स्पाइडर मैनके पापा कह गए हैं, 'विद ग्रेट पावर कम्स ग्रेट जिम्मेदारी', अरिजीत पर जिम्मेदारीभी आ गई है, जनता के सामने सभ्य बने रहने की. अब फैन्स के सामने गाली-गलौज कर देंगेतो उनकी ही इज्जत घटेगी. अरिजीत के लिए बुरी खबर ये है कि जाने कब का वीडियो सोशलमीडिया पर घूम रहा है. वीडियो में अरिजीत सिंह मगन होकर एकदम रॉक स्टाइल में भीड़ केसामने गा रहे हैं. खूब शोर हो रहा है. अब सिंगर को अपनी आवाज़ के अलावा एक और जरूरीचीज चाहिए. एक ढंग का माइक. मगर अरिजीत का माइक बार बार अपने स्टैंड से फिसल रहाथा. थोड़ी देर बर्दाश्त करने के बाद अरिजीत का धीरज जवाब दे गया. गरिया दिए.अंग्रेजी में.जाने वीडियो कितना पुराना है. मगर खुद गरियाने की वजह से अरिजीत अब गरियाए जा रहे.फैन्स और कॉमन लोगों के द्वारा. वो ये वीडियो देखेंगे तो उनके लिए बड़ा 'ओ शिट'मोमेंट हो जाएगा. कुछ फैन्स ने उनका पक्ष भी लिया है. कि सिंगर ही जानता है माइक नचले तो कितना क्रोध आता है. दोनों ही बातें सही हैं. मगर अपना काम है आपको वायरलवीडियो दिखाना. सो दिखा दिया. आप भी अपने विचार कमेंट बॉक्स में लिखिए.