अंजान कपल के रोते बच्चे को पुलिस अफसर ने पिलाया अपना दूध
अर्जेंटीना की इस पुलिस अफसर ने मां होने को नए मायने दिए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अर्जेंटीना की एक पुलिस अफसर ने मां होने को नए मायने दिए. एक अंजान कपल के बेबी को अपना दूध पिला कर.
एक आदमी अपने पापा और पत्नी के साथ रहता था. पत्नी की उम्र बस 15 साल ही थी. किसी बात पर पत्नी का अपने ससुर से झगड़ा हो गया. बस, ताव में घर से चली गई. घर पे छोड़ गई अपना छोटा सा दूध-पीता बच्चा.
मां के जाने के बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा. बेबी के पापा को कुछ सूझा नहीं, कि क्या करें. तो पुलिस स्टेशन चले गए.
पुलिस अफसर सिल्वीना रोजास ने देखा कि बच्चा रोए जा रहा है. सिल्वीना का खुद एक आठ महीने का बेबी है. वो समझ गईं कि बच्चा सिर्फ भूखा है. सिल्वीना ने बच्चे को ब्रेस्ट-फीड किया. और बच्चा चुप हो गया. फिर अपने स्टाफ से कह कर बच्चे के लिए नैपी और कपड़े भी मंगवाए.
सिल्वीना ने मीडिया को बताया, "बच्चा भूखा था, तो मैंने दूध पिला दिया. इसमें कोई बड़ी बात नहीं.'
रोजास ने बताया कि वो खुद एक 8 महीने के बच्चे की मां है. इसलिए उसे भूखे बच्चे को दूध पिलाने में कोई झिझक महसूस नहीं हुई.
हालांकि बच्चे की असल मां कुछ घंटों बाद वापस आ गई थी. फिर भी केस लोकल चाइल्ड सर्विसेज के हवाले कर दिया गया है.
.webp?width=60)

