The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Apple will launch three models of iphone 7 on September 7 in San Francisco

आईफोन 7 में हो सकती हैं ये 7 खास बातें

इंडिया में दिवाली तक आएगा.

Advertisement
pic
30 अगस्त 2016 (अपडेटेड: 30 अगस्त 2016, 02:02 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
टिम कुक. एप्पल कंपनी के सीईओ. फोन के आशिकों के लिए एक वरदान लेकर आए. आईफोन का वरदान. जो बाद में स्टेटस सिंबल बन गया. सीरीज में कई आईफोन आए. जिसमें आईफोन 6S और आईफोन 6S प्लस इसके अपडेटेड वर्जन हैं. अब बारी है आईफोन के सातवें सीरीज की. माने आईफोन 7 का. जो 7 सितंबर 2016 को लॉच हो रहा है. सैन फ़्रांसिस्को के बिल ग्राहम सिविक ऑडिटोरियम में इसका फीता कटेगा. फंक्शन में लोगों को बुलाने के लिए कार्ड टाइप का कुछ छपा है. जिसमें इवेंट से जुड़ी सारी जानकारी है. कहां आना है. कब आना है. उस कार्ड पर डिफोकस और रंग-बिरंगे छोटे-छोटे बब्ल्स भी हैं. जो फोन के कैमरे के फीचर को बयां रहा है. कंपनी आईफोन 7 के तीन मॉडल मार्केट में उतारेगी. आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो. लोग कयास लगा रहे हैं कि आईफोन के सातवें सीरीज का डिजाइन लगभग-लगभग आईफोन 6 जैसा ही होगा. फोन में हेडफोन के लिए कोई जैक नहीं है. इसका कलर भी कुछ ब्लू जैसा होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, हो सकता है इस वाले फोन में दो कैमरे न हो. जैसे की बाकी स्मार्टफोन में हुआ करते हैं. लेकिन उसका लेंस शानदार, जबरजस्त और जिंदाबाद होगा. जिससे आप सुंदर-सुंदर फोटो क्लिक कर पाएंगे.

फोन ये फीचर हो सकते हैं

1. नए आईफोन का डिजाइन काफी कुछ अभी वाले आईफोन जैसे ही रहने की संभावना है. लेकिन एंटीना लाइंस रीडिजाइन होंगी और हेडफोन जैक गायब हो सकता है. इसके लिए लाइटनिंग पोर्ट का इस्तेमाल होगा और वायरलेस का ऑप्शन तो है ही. 2. इसमें एप्पल A10 प्रोसेसर हो सकता है. कितने कोर हैं, नहीं पता. लेकिन 2 कोर के साथ A9 प्रोसेसर दुनिया का सबसे अच्छा फोन प्रोसेसर माना जाता है, तो A10 तो इससे बेहतर होना ही है. 3. ये लगभग तय है कि एप्पल 16 जीबी स्टोरेज खत्म कर देगा और कम से कम 32 जीबी मेमोरी होगी. 4. कैमरे में बड़े बदलाव मुमकिन हैं. मेन इमेज सेंसर वही रहना चाहिए. लेकिन फोन के रीयर में ड्यूल कैमरा सेटअप की उम्मीद है. जिसकी वजह से वाइड लेंस और बड़ा अपर्चर होगा. फिर फोटो और जबर आएगी. 5. नए आईफोन में iOS10 होना है. अभी इसका बीटा वर्जन है. नए आईफोन के साथ इसका फाइनल वर्जन आ जाएगा. 6. नए आईफोन डार्क ब्लू शेड में भी आ सकते हैं. 7. होम बटन कुछ रीडिजाइन किया जा सकता है. क्योंकि यूज़र इसकी शिकायत करते हैं. एप्पल इसमें फोर्स टच डाल सकती है. इससे क्लिक जैसा आभास होता है, जबकि बटन हिलता नहीं है. 9 सितंबर से फोन के लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी. और 16 सितंबर तक वो स्टोर में आ जाएगा. पर इंडिया में फोन सितंबर के अंत या फिर अक्टूबर के शुरूआत में लॉन्च होगा. इसकी कीमत 50 हजार से 60 हजार के बीच होगी. अफवाहें हैं कि फोन के अलावा एप्पल उसी दिन स्मार्टवॉच भी लॉन्च करने वाला है.

Advertisement

Advertisement

()