The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Anyone Who Sleeps Hungry is Doing it to Reduce Weight says Punjab Health Minister Balbir Sidhu

पंजाब के मंत्री बोले, 'अगर कोई भूखा सोता है तो वह डाइटिंग कर रहा होगा'

इनका लॉजिक मानें तो भूख सिर्फ मन का वहम है.

Advertisement
pic
3 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 3 जनवरी 2020, 09:45 AM IST)
Img The Lallantop
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू (फोटो: ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
हाल में नीति आयोग की एक रिपोर्ट आई. 'दीर्घकालिक विकास लक्ष्य सूचकांक' (Sustainable Development Goal Index) को लेकर. इस रिपोर्ट में पंजाब अबकी 2 पॉइंट नीचे पहुंच गया. इसको लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा-
मुझे नहीं लगता है कि पंजाब में ऐसा कोई भी है, जो भूखे पेट सोता हो. अगर कोई ऐसा करता है, तो वह संभवतः वज़न घटाने के लिए करता है. पंजाब में हम लोगों की खुराक इतनी स्वास्थ्यकर और समृद्ध है, किसी के भूखे पेट सोने का सवाल ही पैदा नहीं होता.
Balbir Sidhu इसी मामले पर पंजाब राज्य के एक और मंत्री एसएस धर्मसोट ने रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा,
पंजाब में कभी भुखमरी नहीं रही. सभी को काम करना चाहिए और जो काम करता है वह कभी भूखे पेट नहीं मर सकता है. ये आंकड़े गलत हैं. हम फ्री में आटा और दाल देते हैं. क्या कोई रोटी भी नहीं बना सकता है?
एसडीजी इंडेक्स में पंजाब अबकी 12वें स्थान पर है. पंजाब को 2019 के रिपोर्ट में 60 अंक मिले हैं. इससे पहले 2018 के एसडीजी इंडेक्स में पंजाब को 62 अंक मिले थे. इस रैंकिंग में 70 अंकों के साथ केरल टॉप पर और 28 अंकों के साथ बिहार सबसे नीचे रहा है.
वीडियो- नया साल आया और भारतीय रेलवे ने किराया बढ़ाया? जानिए कितना हुआ

Advertisement

Advertisement

()