अनुराग नहीं, जैकी बड़ौदा थे BCCI के सबसे यंग प्रेसिडेंट
शशांक मनोहर के इस्तीफे के बाद खाली हुई जगह बीजेपी सांसद अनुराग ने भर दी है. जानिए इससे पहले कौन बना था BCCI का सबसे यंग प्रेसिडेंट.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
उम्र 41 साल. टीवी पर जब बोलता नजर आता तो नई उम्र के लोगों को अक्सर खूब भाता. अनुराग ठाकुर. धर्मशाला जाओ, तो वहां के खूबसूरत क्रिकेट ग्राउंड को दूर पहाड़ी से भी देख सकते हैं. किसी से पूछो, किसने बनवाया. तो एक ही नाम सुनने को मिलता. अनुराग ठाकुर. और अब वही नाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुखिया वाले कॉलम के आगे लिख दिया गया है. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर BCCI के दूसरे सबसे कम उम्र के प्रेसिडेंट रविवार को हुई SGM मीटिंग में बन गए हैं.
https://twitter.com/ANI_news/status/734243675702726656
अनुराग ठाकुर से पहले एक क्रिकेटर और राजनेता और थे. तो कम उमरिया में बीसीसीआई के प्रेसिडेंट बन गए थे. 33 साल की उम्र में फतेह सिंह गायकवाड बीसीसीआई के प्रेसिडेंट बने थे. फतेह सिंह ने 1946 से 1958 के बीच रणजी मैचों में क्रिकेट खेला था. बड़ौदा की तरफ से. बाद में कमेंट्री करने लगे थे. फिर 1963 से 1966 तक बीसीसीआई के प्रेसिडेंट रहे. उम्र थी 33 साल. इंग्लैंड में फतेह सिंह को जैकी बड़ौदा के नाम से जाना जाता था. गायकवाड़ बड़ौदा के आखिरी रुलिंग महाराजा भी थे. बाद में सांसद भी बने. 1988 में गायकवाड ने दुनिया को अलविदा कहा.
https://twitter.com/cricketwallah/status/734254396838580224
अब बात नए वाले प्रेसिडेंट की. बीसीसीआई के इससे पहले के जो प्रेसिडेंट थे. शशांक मनोहर, वो ICC के हेड बनने की ओर निकल लिए. लिहाजा उनकी खाली हुई सीट को किसी न किसी को तो भरना ही था. अनुराग ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा. अकेले अनुराग ही थे, जिन्होंने फॉर्म भरा था. इसलिए पहले से ही सब कुछ क्लीयर था. पर फॉर्मेलिटी नाम की चीज भी होती है. संडे मॉर्निंग स्पेशल जनरल मीटिंग हुई. और 2017 तक के लिए अनुराग ठाकुर BCCI के प्रेसिडेंट चुन लिए गए. अजय शिरके बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंड चुने गए हैं.
अब अनुराग की बातें....
24 अक्टूबर 1974 को हिमाचल के हमीरपुर में पैदा हुए थे. हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं. युवा हैं तो युवाओं के बीच खूब पसंद भी किए जाते हैं. बीजेपी की तरफ से लोकसभा का चुनाव लड़े. 2009 में उपचुनाव और 2014 में लोकसभा चुनाव. हमीरपुर सीट से जीते और लोकसभा पहुंचे.
ये पहला मौका नहीं है, जब अनुराग ठाकुर की किसी अचीवमेंट की वजह से उनकी उम्र को जोड़ा गया हो. इससे पहले 25 बरस की उमरिया में अनुराग हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे यंग अध्यक्ष बने थे.

