The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Anurag Kashyap's Mukkabaaz: 5 Interesting things about this upcoming boxing drama starring Vineet Kumar Singh and Jimmy Shergill

अनुराग कश्यप की बेहद एक्साइटिंग फिल्म 'मुक्काबाज़' का फर्स्ट लुक!

फिल्म की पांच बातें. पढ़कर आप इसे जरूर देखना चाहेंगे.

Advertisement
pic
26 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 26 जुलाई 2017, 12:54 PM IST)
Img The Lallantop
फिल्म के एक दृश्य में लीड एक्टर विनीत कुमार सिंह और ज़ोया हुसैन. (फोटोः TIFF)
Quick AI Highlights
Click here to view more
#1. टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में इसका वर्ल्ड प्रीमियर होने जा रहा है. इस बहु-चर्चित फेस्ट की 'स्पेशल प्रेजेंटेशंस' श्रेणी में इस फिल्म को दिखाया जाएगा. भारत से अनुराग कश्यप की 'मुक्काबाज़' के अलावा हंसल मेहता की 'ओमर्टा' और बोर्निला चैटर्जी की 'द हंगरी' को भी प्रदर्शन के लिए चुना गया है. भारत में अनुराग की ये फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होगी.
#2. 'मुक्काबाज़' का अंग्रेजी नाम The Brawler रखा गया है. ये उत्तर प्रदेश के एक 'नीची जाति' के लड़के की कहानी है जिसने जिंदगी में बहुत कुछ देखा है. बॉक्सिंग उसका पैशन है. इस रिंग में वो बहुत नाम कमाना चाहता है. वैसे उसे यू.पी. का माइक टाइसन भी कहा जाता है. लेकिन पहला मुक्का चलाने से पहले ही उसे एक ब्राह्मण लड़की से मुहब्बत हो जाती है. बेहद जातिवादी, धार्मिक और असमान इस समाज में ऐसे प्यार के लिए लोग काट दिए जाते हैं. ये कहानी मोटे तौर पर स्पोर्ट्स पॉलिटिक्स के बारे में भी है.
फिल्म में प्रेमियों के रोल में विनीत कुमार सिंह और फीमेल लीड. (फोटोः TIFF)
फिल्म में प्रेमियों के रोल में विनीत कुमार सिंह और फीमेल लीड ज़ोया हुसैन. (फोटोः TIFF)

#3. फिल्म में मुक्केबाज़ का ये रोल विनीत कुमार सिंह ने किया है. उन्हें अनुराग कश्यप की 'अग्ली' (2013) में अपह्रत बच्ची के पिता के दोस्त और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' (2012) में दानिश खान के किरदारों से याद किया जाता है. जिमी शेरगिल भी फिल्म में एक ताकतवर रोल में हैं. अनुमान है कि वे एक पॉलिटिशियन के नेगेटिव रोल में हैं. जिमी पहली बार अनुराग के साथ कोई फिल्म कर रहे हैं. फीमेल लीड ज़ोया हुसैन हैं जो दिल्ली से हैं, थियेटर करती हैं.
vineet

#4. अनुराग की कंपनी फैंटम फिल्म्स और इरोस इंटरनेशनल के साथ मिलकर आनंद राय (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, रांझणा) इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. 'मुक्काबाज़' रिलीज होने के बाद आनंद राय के निर्देशन वाली फिल्म 'मनमर्जियां' में अनुराग उन्हें सहयोग करेंगे जिसमें आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आएंगे. गैर-शहर सेटअप में स्थित ये एक coming of age लव स्टोरी बताई जाती है.
anu

#5. जैसे 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में स्नेहा खानवलकर ने अलग किस्म का म्यूजिक तैयार किया था, 'मुक्काबाज़' में भी अनुराग ने कुछ ऐसा ही किया है. उन्होंने मुंबई मूल के हिप हॉप आर्टिस्ट डिवाइन को फिल्म में लिया है. फिल्म का बिना चित्र वाला टीज़र इस महीने आया था जिसमें डिवाइन का म्यूजिक और रैप सुना जा सकता है. ये उनकी डेब्यू फिल्म है. डिवाइन का पूरा नाम विवियन फर्नांडिस है. डायरेक्टर जोया अख्तर रणवीर सिंह को लेकर 'गल्ली बॉय' नाम से जो फिल्म बनाने जा रही है वो डिवाइन के कैरेक्टर पर ही आधारित है.
divine


'मुक्काबाज़' को लेकर डिवाइन ने कहा है, "ये फिल्म मैंने अपने फेवरेट डायरेक्टर, फेवरेट प्रोड्यूसर और अपने डेब्यू के लिए की है. मेरे पास जो भी था मैंने सब इसे (फिल्म को) दे दिया." उऩके अलावा जाने-माने डीजे और म्यूजिक प्रोड्यूसर न्यूक्लेया (उदयन सागर) ने भी अनुराग की इस फिल्म में एक गाना तैयार किया है.
और पढ़ें: राज कुमार के 42 डायलॉगः जिन्हें सुनकर विरोधी बेइज्ज़ती से मर जाते थे!
‘बादशाहो’ की असल कहानीः ख़जाने के लिए इंदिरा गांधी ने गायत्री देवी का किला खुदवा दिया था!
संजय दत्त की नई पिक्चर 'भूमि' जिस अंग्रेजी फिल्म से प्रेरित है, वो जबरदस्त है
राज कपूर का नाती फिल्मों में आ रहा है लेकिन लोग पहले ही उससे चिढ़े हुए हैं
अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ की 5 बातें जो आपको जाननी चाहिए!
इंडिया में राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ का ट्रेलर नहीं आया है पर यहां देखिए
क्यों अनुराग कश्यप ने इसे 2017 की सबसे खतरनाक फिल्म कहा है!
भंसाली ने ‘पद्मावती’ में कुछ ऐसा किया है कि राजपूत उन्हें गले लगा लेंगे
24 बातों में जानें कंगना रनोट की नई फिल्म ‘सिमरन’ की पूरी कहानी
 

Advertisement

Advertisement

()