अनुराग कश्यप. महाढीठ आदमी. समझ में नहीं आता है करना क्या चाह रहा है. सुबह केपौने 4 बजे इंडियन प्राइम मिनिस्टर को टैग करके ट्वीट करने लगा. कह रहा था कि"नरेंद्र मोदी की ट्रोल आर्मी मस्त है. वो बहुत कमाल के लोगों को फॉलो करते हैं. वोसभी देश के गौरव हैं."https://twitter.com/anuragkashyap72/status/821118171784642560 थोड़ी देर में कहनेलगे कि "आज हर मोदी को वोट देने वाला इंसान डाइनिंग टेबल पर बैठ कर यही डिस्कस कररहा है कि मोदी को वोट देकर कितनी बड़ी गलती कर दी है." और ये भी कि "सभी बेवकूफ़ थेजो विश्वास कर लिया. अब और ये बेवकूफ़ी नहीं होगी."https://twitter.com/anuragkashyap72/status/821124356059197440https://twitter.com/anuragkashyap72/status/821124482836283392 अब तक ये हुआ किउन्हें अच्छा खासा ट्रोल किया जाने लगा. उनसे तरह तरह के सवाल पूछे जाने लगे.उन्हें तरह तरह के कमेंट्स पढ़ने को मिल रहे थे. उन्हें ये भी बताया जाने लगा कि वोकितने ख़राब फ़िल्म-मेकर हैं. और ये भी कि कैसे उनका ग्राफ गिरता ही जा रहा है. कश्यपभी बड़े मज़े से जिसको मन आया, जवाब देते फिर रहे थे. कुछ थे जो इस कदर खीजे हुए थेकि उनकी टूट चुकी दो शादियों तक पहुंच गए. जिन्हें उसके बाद अनुराग ने एंटरटेन नहींकिया. सुबह सोकर उठने के बाद कश्यप ने जब अपने ट्विटर के इनबॉक्स वगैरह का हाल देखाहोगा तो उन्हें मामले की गहराई और ट्रोल्स के छिछलेपान का अंदाजा और पास से हुआ.जिसके बाद उन्होंने लिखा कि उनका नया न्यू इय्स्र रेज़ोल्यूशन ये है कि उन्हें जितनाट्रोल किया जाएगा वो ट्रोल्स के बॉस को उतना ही ट्रोल करेंगे.https://twitter.com/anuragkashyap72/status/821218031216914433 और उसके बाद येट्वीट जिसमें ऑनलाइन ट्रोल की सेना के जाने पहचाने नामों में से एक को टार्गेटकिया- https://twitter.com/anuragkashyap72/status/821220206005481473 इस पूरेदौरान जो ट्वीट सबसे अलग दिखता रहा, दुनिया से अनजान, लड़ाई-झगड़े से दूर, एकदमविरक्त, वो भी संलग्न है:https://twitter.com/hariompainter/status/821220351984205824 इससे पहले भी अनुरागकश्यप ने अक्टूबर में मोदी जी को ट्वीट करते हुए कहा था कि मोदी जी से पूछा था कि'जब वो पाकिस्तान गए थे तो वहां जाने के लिए माफ़ी नहीं मांगी. फिर क्यूं फिल्मोंमें पाकिस्तानी ऐक्टर्स के काम न करने की बातें कही जा रही हैं.' साथ ही उन्होंनेबहुत ही सर्काज्म के साथ ये कहा कि 'सभी देशों को हम से सीखना चाहिए कि कैसे हमअपनी सभी प्रॉब्लम के इलाज फ़िल्मों से दूंढ लेते हैं. वो भी पाकिस्तानी ऐक्टर्स कोकाम करने देने से.'--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:मैं कॉपी के पन्ने फाड़ कॉमिक्स बना बेच देता था : अनुराग कश्यपअनुराग कश्यप: जिसकी खाल में कीड़े रेंगते हैंअनुराग कश्यप और कबीर खान ला रहे हैं 1983 वर्ल्डकप जीत पर फिल्म!बाला: वह डायरेक्टर जो एक्टर्स की ऐसी तैसी करता है और वे करवाते हैं