अनुराग कश्यप दौड़ दौड़ के ट्विटर की खलिहर ट्रोल सेना से जैसे भिड़ जाते हैं, कभीकभी लगता है कि अब दुनिया बदल जाएगी. लेकिन ट्रोलर उनसे एक मामले में आगे निकल जातेहैं. गालियों के. वो ट्विटर पर आज संजय लीला भंसाली का सपोर्ट करके इतनी गालियां पाचुके हैं कि उन्हें इस्तेमाल करने से उनकी फिल्म रिच हो जाए. अगर वो दो दिन खाना नखाएं तो सिर्फ गालियों की फोटोकॉपी पर गुजारा हो सकता है. संजय लीला भंसाली पर हुएअटैक पर पूरा बॉलीवुड भर्त्सना कर रहा है. भले हार्ड या सॉफ्ट तरीके से. लेकिनअनुराग कश्यप पूरी तरह संजय के समर्थन में आए हैं. इस कायराना हरकत के खिलाफ उनकागुस्सा ट्विटर पर निकला. उन्होंने लिखा कि "हिंदू एक्स्ट्रीमिस्ट की सेना ट्विटर सेनिकलकर असली दुनिया में आ गई है. हिंदू आतंकवाद अब सिर्फ मिथ नहीं रहा." फिर क्याथा. जिनकी बात वो कर रहे थे वो वापस ट्विटर पर आ गए. मोदी तक को न छोड़ने वालेअनुराग को गालियों के अलावा एक ट्रोलर ने मार्के की बात कह दी. सवाल '84 में कहांथे' वाली टोन का था. पहले सवाल देख लो. इसकी स्क्रिप्ट न समझ आई हो तो हिंदी मेंपढ़ो. "कुछ गुंडों की वजह से तुम आज हिंदू.. बोल रहे हो इस्लामिक टेररिज्म बोलनेमें...है...तुम्हें गुंडई और टेररिज्म में फर्क नहीं पता." ये एक्स्ट्रा डॉट वालीजगहों पर गाली लिखी है, कृपया इग्नोर करें. मतलब ये तो वही बात हो गई आप कुल्फी कोखराब बोल दो तो अगला कहे वनीला आइसक्रीम के बारे में क्यों नहीं बोला. वो तो बड़ीअच्छी लगी तुझे. लेकिन अनुराग के पास इस बात का जवाब था. क्योंकि उसने सिर्फ ट्विटरपर खाता तो खोल नहीं रखा. उसका अपना अलग काम भी है फिल्म बनाने वाला. तो वहीं से येजवाब निकला कि "ब्लैक फ्राइडे तेरे बाप ने बनाई थी ना, किराए के देशभक्त." बाकीलड़ाई झगड़ा, फिल्म, इतिहास, अभिव्यक्ति की आजादी वगैरह अपनी जगह है लेकिन ट्विटरपर काम करने से पहले रियल लाइफ में काम कर लेने से बात में वजन आता है. अनुराग भैयेघाट घाट का पानी पिया आदमी, उससे गूगल सर्च वाले कितनी देर भिड़ पाएंगे. एक औरट्वीट किया बेइज्जती वाला. गुस्से वाला है लेकिन भाषा असंसदीय होते होते रह गई.इसमें लगाया है कलयुग का ब्रह्मास्त्र, द स्क्रीनशॉट. वो भी विकीपीडिया का. मलिकमोहम्मद जायसी की जीवनी है जिसमें उनके काव्य पद्मावत का जिक्र है. जो लिखा गया1540 में. ये भी लिखा है कि अलाउद्दीन खिलजी ने रानी पद्मावती के रूप से मोहित होकर1303 में चित्तूर पर हमला किया था.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:पद्मिनी असल में अलाउद्दीन खिलजी की प्रेमिका थी, ये राजस्थान टूरिज़्म का कहा है,और तुम भंसाली को पीट दिएफिल्मकार को पीटकर कौन सा इतिहास बना रहे हैं इतिहासप्रेमी? किस सेना ने की हैभंसाली की पिटाई, जिसके बारे में हमने पहले ही बताया था