The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Anurag Kashyap and Anil Kapoor's film 'Ak vs Ak' lands in serious trouble, Indian Air Force objects on a scene

अनुराग कश्यप-अनिल कपूर की फिल्म के सीन पर इंडियन एयरफोर्स गुस्सा हो गई

कहा, ये सीन हटवाओ. नेटफ्लिक्स और अनिल कपूर का जवाब भी आ गया.

Advertisement
Img The Lallantop
ट्रेलर के एक सीन पर सारा बवाल हुआ है. फोटो - ट्विटर
pic
यमन
9 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 9 दिसंबर 2020, 01:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
अनुराग कश्यप और अनिल कपूर. बीते कुछ दिनों से ये दो नाम लगातार चर्चा में हैं. पहले ट्विटर पर एक-दूसरे की टांग खींच रहे थे. जिसमें एक-दूसरे की फिल्मों को भला-बुरा कहा, मज़ाक उड़ाया. इनकी ट्विटर जंग के अगले दिन इसका कारण सामने आया. दरअसल, इनकी एक फिल्म आने वाली है. AK Vs AK. जिसमें ये दोनों दिग्गज खुद का ही किरदार निभाते नजर आएंगे. इसी को लेकर ये सारा सेटअप किया गया था.
पर अब इस नकली राड़े ने असली मुसीबत को न्योता दे  दिया है. दरअसल, फिल्म के तीन ट्रेलर रिलीज़ किए गए. एक जो मेन था. बाकी दोनों अनुराग कश्यप और अनिल कपूर के नज़रिए से. अनिल कपूर वाले ट्रेलर पर अब बवाल हो गया है. और वो भी ऐसा-वैसा नहीं, सरकारी बवाल. इस ट्रेलर में अनिल कपूर को एयर फोर्स की वर्दी पहने दिखाया है. शायद किसी किरदार के लिए शूट कर रहे होंगे. इसी गेटअप में अनिल कपूर, अनुराग कश्यप को जमकर हड़का देते हैं. कुछ गाली-गलौच के साथ. ट्रेलर के इसी हिस्से पर आपत्ति उठाई गई है. उठाने वाली संस्था है, इंडियन एयर फोर्स.
Image embed

फिल्म में दोनों गुत्थम-गुत्थी करते नजर आएंगे. फोटो - ट्रेलर

इंडियन एयर फोर्स ने अनिल कपूर के ट्रेलर को अपने ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया. अनुराग कश्यप और नेटफ्लिक्स इंडिया को टैग कर लिखा,
Image embed
IAF की आपत्ति के कुछ घंटों बाद ही नेटफ्लिक्स और अनिल कपूर का जवाब भी आ गया. नेटफ्लिक्स इंडिया ने IAF से माफी मांगते हुए लिखा,
Image embed

 
Image embed


इसके आगे अगले ट्वीट में लिखा,
Image embed
अनिल कपूर भी पीछे नहीं हटे. एक वीडियो पोस्ट कर अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा,
Image embed
पूरा वीडियो यहां देखिए:
आइएएफ के ट्वीट को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. कुछ ने कहा कि ये बस फिल्म है और वो वर्दी नहीं कॉस्ट्युम है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जो चाहते थे कि आइएएफ इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे.
नेटफ्लिक्स के लिए बनी ये फिल्म 24 दिसम्बर से देखी जा सकेगी.

Advertisement

Advertisement

()