The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Anurag kahsyap and Fantom releases raman raghav 2.0 trailer starring nawazuddin siddiqui and vicky kaushal

इस वाले सीरियल किलर से बच सको तो बच लो, सप्रेम!

रमन राघव 2.0 का ट्रेलर आ चुका है. अनुराग कश्यप ने बनाई है. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और विकी कौशल की ऐक्टिंग है.

Advertisement
pic
10 मई 2016 (अपडेटेड: 10 मई 2016, 11:34 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया का एक भयानक वाला सीरियल किलर. उसके पीछे पुलिस लगी है. कहता है कि उसे रात पसंद है. रात को उसकी आंख चमकती है. दिमाग में शतरंज चलता है. सिर्फ़ काले पे चलता है. सफ़ेद पे गया तो आउट. काला खतम तो जो देखा उसको काला सोच लिया और उसपे चल दिया. सामने कोई आया, तो गया. पुलिस वाला है. खड़ूस. पुलिस वाला गुंडा जैसा. लोडेड बन्दूक रखता है. कोकेन करता है. जो मन में आता है वो करता है. उस पुलिस वाले को सबसे ज़्यादा अगर कोई जानता है तो वो सीरियल किलर. उस सीरियल किलर को कोई जानना चाहता है तो वो पुलिस वाला. किलर खुद को भगवान का सीसीटीवी कैमरा कहता है. किलर का नाम है रमन राघव. ट्रेलर आ गया है. फ़िल्म बनाई है अनुराग कश्यप ने. बॉम्बे वेल्वेट के 'असफ़ल' होने के बाद उनका अगला प्रोजेक्ट. अभी तक तो इसका फुल भौकाल बना हुआ है. पोस्टर हद धांसू आये हैं. और वैसे भी कश्यप डार्क फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. फ़िल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी, विकी कौशल और शोभिता धूलिपालिया हैं.  म्यूज़िक दिया है राम संपत ने और लिरिक्स हैं वरुण ग्रोवर के. https://www.youtube.com/watch?v=xq1cEmhVa68
रमन राघव था कौन, जानें.  

Advertisement

Advertisement

()