नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को मसखरा बताया था, अब उनका जवाब आया है
अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला है, जिसमें वो नसीरुद्दीन शाह के बारे में बोल रहे हैं.

नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर. दोनों बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में से हैं. दोनों ने 'अ वेंस डे', 'दस कहानियां' और 'डर्टी पॉलिटिक्स' जैसी कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है. लेकिन अब दोनों एक्टर्स के बीच जबरदस्त भिड़ंत चल रही है. दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं. और ये सारी बयानबाजी चल रही है ट्विटर पर. नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनुपम खेर के बारे में बोल रहे हैं. कुछ घंटों बाद अनुपम खेर का भी एक वीडियो आ गया, जिसमें वो नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साध रहे हैं.
नसीरुद्दीन शाह का ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं:
15 सेकेंड के इस वीडियो में नसीरुद्दीन शाह अनुपम खेर के बारे में कहते हैं-Spitting at the sun is the new age hobby of a few. Amused that #NaseeruddinShah, w/o any provocation, goes on to spew venom against @AnupamPKher for no reason. Btw, past alumnus of Naseer’s #HallOfHaters r Late #RajeshKhanna, #SRK, #AmitabhBachchan; it’s a luminous hall to be in. pic.twitter.com/t9B2wJSXrj
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) January 22, 2020
अनुपम खेर इस मामले में काफी मुखर रहे हैं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत है. वो एक जोकर हैं. NSD, FTII के दौर के उनके कई समकालीन लोग उनके साइकोफैंटिक नेचर के बारे में बता सकते हैं, ये उनके खून में है. इसमें आप कुछ नहीं कर सकते हैं.नसीरुद्दीन शाह ने न्यूज वेबसाइट 'द वायर' को हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था. 15 सेकेंड का ये वीडियो उसी इंटरव्यू का हिस्सा है. इस इंटरव्यू में CAA-NRC, सरकार की नीतियों और पाकिस्तान पर बात हुई है. इसी बीच एक सवाल के जवाब में नसीरुद्दीन शाह कहते हैं,
जैसा माहौल हम आज बना रहे हैं, वो आने वाले वक्त में हमारे लिए ही जहर का काम करेगा.जब उनसे पूछा जाता है कि सरकार की नीतियों के खिलाफ इंडस्ट्री के कई लोगों ने अपनी आवाज ऊंची की है. लेकिन ये भी सच है कि ज्यादातर लोगों ने सरकार के फैसलों का समर्थन किया है. इसके जवाब में नसीरुद्दीन शाह कहते हैं-
वो उन लोगों से कम हैं, जो इसका विरोध कर रहे हैं. हां, वो लोग मुखर हैं, ट्विटर पर भी हैं. मैं ट्विटर पर नहीं हूं.इस वीडियो को एक्टर अशोक पंडित ने ट्वीट किया था. और अनुपम खेर को टैग भी किया था. अब अनुपम खेर ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो नसीरुद्दीन शाह के बारे में कह रहे हैं कि उन्होंने कामयाबी मिलने के बाद अपनी पूरी जिंदगी फ्रस्ट्रेशन में गुजारी. वीडियो आप नीचे देख सकते हैं:
जनाब नसीरुदिन शाह साब के लिए मेरा प्यार भरा पैग़ाम!!! वो मुझसे बड़े है। उम्र में भी और तजुर्बे में भी। मै हमेशा से उनकी कला की इज़्ज़त करता आया हूँ और करता रहूँगा। पर कभी कभी कुछ बातों का दो टूक जवाब देना बहुत ज़रूरी होता। ये है मेरा जवाब। 🙏 pic.twitter.com/M4vb8RjGjj — Anupam Kher (@AnupamPKher) January 22, 2020
सोशल मीडिया पर ये दोनों ही वीडियो काफी शेयर हो रहे हैं. हालांकि इस वीडियो पर नसीरुद्दीन शाह का कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन नागरिकता संशोधन कानून और NRC को लेकर बॉलीवुड दो धड़ों में बंट चुका है. अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर जैसे कई सेलेब्स सरकार का खुले तौर पर विरोध कर रहे हैं. वहीं अनुपम खेर, अशोक पंडित और जूही चावला जैसे स्टार्स सरकार के पक्ष में नजर आ रहे हैं.
Video : JNU हिंसा को लेकर नसीरुद्दीन शाह ने PM मोदी पर क्या कहा?

