सैमसंग फोन के एक यूजर ने बताया कि उसका फोन फुंक गया है. फुंका भी तो ऐसा-वैसानहीं, आग की लपटों के साथ. सैमसंग का जो फोन फुंका है, वो गैलेक्सी नोट 7 से अलगमॉडल है. इस मॉडल का नाम गैलेक्सी J5 है. हालांकि इस तरह की शिकायतें सैमसंग केगैलेक्सी नोट 7 के लिए दुनिया के अलग-अलग कोने से आई थीं. अब तो वो फोन ही बंद होगया. लाम्या बौइर्डेन दक्षिणी फ्रांस के पाव शहर में रहती हैं. और तीन बच्चों कीमां है. उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि “संडे को हमारे यहां एक फैमिलीफंक्शन था. मेरा चार साल का बेटा मेरे फोन से खेल रहा था. मैंने उससे अपना फोन लेलिया. तब मैंने नोटिस किया कि मेरा फोन बहुत ही गर्म हो गया था. और उसके अंदर सेधुआं आने लगा था. मुझे ये अजीब लगा. फिर मैंने अपने फोन को घर से बाहर फेंक दिया.दरअसल फोन से धुआं निकलते देख कर मैं घबरा गई थी. और मैंने सीधे फोन उठाया और उसेघर के बाहर फेंक डाला. जब मैंने फोन को बाहर फेंका, उसके तुरंत बाद फोन में आग लगगई और छोटा सा धमाका भी हुआ. मेरे हसबैंड ने बाद में जाकर उस आग को बुझाया.”बौइर्डेन ने बताया कि उन्होंने जून के लास्ट वीक में एक वेबसाइट पर डिस्काउंट ऑफरदेखते हुए इस फोन को खरीदा था.सैमसंग गैलेक्सी J5मोबाइल एनालिस्ट विलियम स्टोफेगा ने बताया कि “फ्रांस में जो घटना हुई है उससेकस्टमर में इस मॉडल को लेकर गलत मैसेज जाएगा. सैमसंग का ये मॉडल गैलेक्सी J5 कुछमहीनों से मार्केट में है. पर बैटरी फायर जैसी घटना की यह पहली शिकायत है. पर आनेवाले दिनों में इस तरह की शिकायतें बढ़ सकती है.” साथ ही विलियम स्टोफेगा ने जोड़ा कि“इस तरह के प्रॉब्लम्स की खास वजह लिथियम-ऑयन बैटरीज हैं, जो कि स्मार्टफोन में हीनहीं, बल्कि कंप्यूटर और लैपटॉप में भी इस्तेमाल होती है. और इसे आसानी से ठीक भीनहीं किया जा सकता है. मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट और बॉडी डैमेज जैसी वजहों से भीशॉर्ट सर्किट, बैटरी का गरम होना, फोन-फायर जैसी दिक्कतें आती हैं.”साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग ने पूरी दुनिया से लाखों लोगों ने गैलेक्सी नोट 7 केस्मार्टफोन को लौटा दिया है. इसकी वजह है फोन की बैटरी का गर्म हो जाना. फोन में आगलग जाना. ब्लास्ट हो जाना. सैमसंग ने अभी तक इस नई घटना पर कुछ नहीं कहा है.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने लिखी है --------------------------------------------------------------------------------क्या आपको भी फोन में ब्लास्ट का डर सताता है? जानिए क्या करें और क्या न करें!क्या आपको भी फोन में ब्लास्ट का डर सताता है? जानिए क्या करें और क्या न करें!वायरल वीडियो: फोन ब्लास्ट की वजह से 7 गाड़ियां दगीं, 16 आदमी मरे!पूरा प्लेन उड़ाने को बस एक सैमसंग गैलेक्सी काफी हैलाइट जाने के बाद चार्जर फोन की बैटरी सुड़ुक जाता है?नोकिया फोन दुश्मन की गोली खा रहा है, और जान बचा रहा है