The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Another defamation case against Rahul Gandhi over his remark on RSS

राहुल गांधी पर एक और केस हो गया

इस बार राहुल ने क्या कह दिया?

Advertisement
Another defamation case against Rahul Gandhi
राहुल गांधी के खिलाफ RSS पर दिए एक बयान को लेकर केस दर्ज कराया गया है (फाइल फोटो: PTI)
pic
सुरभि गुप्ता
1 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 1 अप्रैल 2023, 07:28 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ मानहानि का एक और केस हो गया है. ये मामला राहुल गांधी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्यों पर दिए बयान से जुड़ा है. इसकी शिकायत RSS के एक सदस्य ने की है. राहुल के खिलाफ ये मामला उत्तराखंड के हरिद्वार में दर्ज कराया गया है.  

हरिद्वार के एडवोकेट अरुण भदौरिया ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया,

Embed
Embed

इस मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को होगी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी ने हरियाणा के अंबाला में 9 जनवरी, 2023 को कहा था कि RSS के सदस्य 21वीं सदी के कौरव हैं. राहुल ने कहा था,

Embed

बता दें कि हाल ही में सूरत की एक कोर्ट ने आपराधिक मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिया था. ये मामला साल 2019 में राहुल गांधी के एक बयान का था. कर्नाटक के कोलार में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था,

Embed

इस पर राहुल गांधी के खिलाफ सूरत में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था. आरोप लगाया गया था कि राहुल ने अपने बयान से पूरे मोदी समाज का अपमान किया है. इस मामले में सूरत की कोर्ट ने 23 मार्च को राहुल गांधी को 2 साल जेल की सजा सुनाई. हालांकि, कोर्ट ने सजा के अमल को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया था. वहीं 2 साल की सजा सुनाए जाने के कारण 24 मार्च को राहुल गांधी की सांसदी रद्द कर दी गई. राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद थे.

वीडियो: 'मोदी सरनेम' पर राहुल गांधी की मुश्किलें अब विदेश में भी बढ़ेंगी?

Advertisement

Advertisement

()