The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • anju first comment after returning india from pakistan husband arvind reaction

पाकिस्तान से भारत लौटीं अंजू का पहला रिएक्शन आया, मीडिया से क्या कहा?

Anju ने अमृतसर के वाघा बॉर्डर के जरिये भारत में एंट्री ली है. पत्रकारों ने अंजू से एयरपोर्ट पर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने जवाब दिया.

Advertisement
pic
29 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 29 नवंबर 2023, 08:31 PM IST)
anju first statement on returning india from pakistan while arvind made no comment
पाकिस्तान से भारत लौटी अंजू ने खुशी जाहिर की है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान से 6 महीने बाद भारत लौटीं अंजू (Anju Returned India) का बयान सामने आया है. उन्होंने भारत वापस आने पर खुशी जाहिर की है. अंजू ने अमृतसर के वाघा बॉर्डर के जरिये भारत में प्रवेश किया है. मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा. वहीं, अंजू की भारत वापसी पर उनके पति अरविंद ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया है.

अंजू भारत आकर खुश

राजस्थान के भिवाड़ी की अंजू 29 नवंबर की शाम अमृतसार के रास्ते भारत आ गई हैं. यहां एयरपोर्ट पर मीडिया ने अंजू से बातचीत करने का प्रयास किया. लेकिन अंजू ने ज्यादा कुछ बोलने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. वो सिर्फ इतना बोलीं,

“मैं भारत आकर खुश हूं. मुझे इसके अलावा कुछ और नहीं कहना है.”

हालांकि अंजू का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें पाकिस्तान में उनके साथ हुए सुलूक के बारे में बता रही हैं. ये साफ नहीं है कि ये वीडियो उनकी वापसी के बाद का है या उससे पहले का. सुनकर लगता है कि वीडियो संभवतः पाकिस्तान में शूट किया गया है. इसमें अंजू कह रही हैं,

"बहुत ही अच्छे इंसान हैं. सभी बहुत ही प्यार से और इज़्ज़त से सबकी मेहमाननवाज़ी करते हैं. मतलब ये नहीं सोचते हैं कि हमारे घर के हैं या कैसे हैं. हम जहां भी गए,बाहर गए, कहीं पर भी गए, बहुत अचीछा मेहमाननवाज़ी की. यहां के लोगों ने भी बहुत अच्छे से ट्रीट किया है."

वहीं, अंजू की भारत वापसी के बाद ‘आजतक’ ने उनके पहले पति अरविंद कुमार से बात करने की कोशिश की. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद ने कुछ कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा,

“मुझे उसके बारे में कुछ नहीं पता. मुझे क्या मालूम वो भारत आई है या नहीं आई.”

अंजू की भारत वापसी

इसी साल जुलाई महीने में अंजू अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से मिलने के लिए सरहद पार चली गई थीं. इसके बाद उन्हें लेकर कई तरह की जानकारियां आईं. जैसे उन्होंने नसरुल्लाह से शादी कर ली, इस्लाम कबूल कर लिया वगैरा-वगैरा. अंजू पहले से शादीशुदा हैं. पति का नाम है अरविंद. उनके दो बच्चे हैं. 

पाकिस्तान जाने के बाद रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अंजू को अपने बच्चों की याद आती है और उनके लिए वो भारत वापस आना चाहती हैं. बीच-बीच में उनके दोस्त (या शौहर) नसरुल्लाह ने भी संकेत दिए कि अंजू जल्दी ही भारत लौटेंगी.

पिछले दिनों नसरुल्लाह ने एक पाकिस्तानी यूट्यूबर मोहसिन से हुई बातचीत में अंजू के नवंबर के अंत तक भारत लौट जाने की उम्मीद जताई थी. अब जाकर उनकी भारत वापसी हो गई है. लेकिन कहा जा रहा है कि अंजू हमेशा के लिए नहीं लौटी हैं. तो क्या वो वापस पाकिस्तान जाएंगी?

वीडियो: पीएम मोदी ने टनल से बाहर निकाले गए सभी मजदूरों से की बातचीत, कैसे कटे अंधेरी सुरंग में 17 दिन?

Advertisement

Advertisement

()