बकरिया से पहले भी जानवर फंस चुके हैं कोर्ट कचहरी के चक्कर में
छत्तीसगढ़ वाली बकरिया से बहुत सहानुभूति हौंक रहे हो. तब कहां थे जब ये जानवर जेल गए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
छत्तीसगढ़ का कोरिया जिला. वहां की एक बकरी अपने मालिक को दूध मीट की जगह टेंसन दे दिहिस. रात भर थाने में बंद रही. वह छूटी तो मालिक बंद.
किस्सा मुख्तसर ये है कि वो घुस गई थी जज साहब के बंगले में. जनकपुर थानाक्षेत्र के फर्स्ट क्लास जुडीशल मजिस्ट्रेट साहब. वहां अब्दुल हसन की बकरिया बड़ी लहकट. रोज घुस जाती बगीचे में. सारे पौधे चाट जाती. परेशान जज साहब ने उसको हवालात की हवा खिला दी.
ये पहला मामला नहीं है जो कोई जानवर जेल गया हो. इस उजड्ड दुनिया में ऐसा पहले भी हो चुका है. कब कब हुआ है किसके साथ, हम बताते हैं. पढ़ो.
इजराइल का कुत्ता
इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का सुपर कूकुर. एक प्रोग्राम में डिप्टी पीएम और दो मेहमानो को धर के करक दिया. काट लिया था भैया. फिर उसको जेल की हवा खानी पड़ी थी.
कानपुर का मुर्गा
कानपुर के मुर्गे भी खतरनाक होते हैं. एक मुर्गे ने अगस्त 2015 भयंकर हंगामा मचाया था. तीन तीन थाने लग गए उसको संभालने में. कर्नलगंज के लुधौरा इलाके में इस मुर्गे ने एक आदमी को काट लिया था. फिर उसके मालिक और विक्टिम का केस थाने पहुंच गया. पुलिस आई और मुर्गे को अरेस्ट कर लरे गई.
कोटा की भैंस
ये किस्सा सन 2012 का है. राजस्थान के कोटा में तो भैंस के साथ गजबै हो गया. उसको कोर्ट में पेश होना पड़ा. दरअसल हीरालाल गूजर की भैंस एक साल पहले चोरी हो गई थी. नवल सिंह के घर बरामद हुई. फिर अदालत में केस चला. उस भैंस को अपनी पहचान करवाने कोर्ट कचहरी तक आना पड़ा. 'मिस टनकपुर हाजिर हों' फिल्म देखे हो? उसमें भी ऐसा ही केस दिखाया है.
महाराष्ट्र का तोता
महाराष्ट्र का ये तोता महा लंपट था. अगस्त 2015 में ये अरेस्ट हुआ था. महाराष्ट्र के चंद्रापुर जिले में राजुरा गांव का तोता हीरा. 85 साल की पड़ोसन जनाबाई को गरियाता था जब देखो तब. दाई अम्मा ने थाने में रपट की. कि उसके सौतेले बेटे ने तोते को ट्रेनिंग दी है. वह गंदी गालियां देता है. पुलिस अरेस्ट करके ले गई. वहां उससे जब वही बोलने को कहा गया तो उसका हरामीपन देखो. एक्को बार गाली नहीं दी पोपट ने.
ब्राजील की बिल्ली
ब्राजील के अलागोआस में एक बिल्ली धर ली गई. अरापिरका की एक जेल में ये बिल्ली घुस रही थी. इसके पास मोबाइल, आरी, चार्जर और हेडफोन मिला था. कैदियों को सप्लाई करती थी ससुरी. जेल के ऑफिसर्स ने उसको देखा और धर दबोचा.
अब चेत जाओ. कानून कुछ भी कर सकता है. जब कुत्ता बिल्ली अरेस्ट हो सकते हैं तो तुम का दूसरी दुनिया के ज्यू हो?

