# बड़ी तोप डोप चीज़ है:इंडियन क्रिकेट टीम के यूसुफ़ पठान डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं. होने को इसमें उनकाअपराध कम माना गया और भूल ज़्यादा क्यूंकि डोप टेस्ट से पहले यूसुफ़ पठान ने खराबतबियत के चलते एक टेबलेट ले ली थी जिसमें ऐसा तत्व था जिसकी मौजूदगी खिलाड़ियों केशरीर में नहीं होनी चाहिए. इसी डोपिंग के चलते अभी कुछ रोज़ पहले ही विंटर ओलंपिक्समें पूरे देश (रूस) पर प्रतिबंध लगा था. और ये तो केवल हाल की दो बड़ी घटनाएं हैं,अन्यथा तो डोपिंग और खेल का रिश्ता जन्मों-जन्मों का है. आप लोग आए दिन ही ये खबरपढ़ते होंगे कि फलाना डोप टेस्ट में फेल हुआ, ढिमका का डोप टेस्ट के चक्कर में पदकछीन लिया. खेलों के साथ डोपिंग का रिश्ता इसलिए इतना मज़बूत है क्यूंकि ये तत्त्वखिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार करते हैं. और डोपिंग खेलों में इल्लीगल इसलिए हैंक्यूंकि जिसने डोप लिया उसे अन्य खिलाड़ियों की तुलना में एडवांटेज मिल जाता है. तोआप पूछेंगे कि इसे सभी खिलाड़ियों के लिए वैध क्यूं नहीं कर दिया जाता? इसलिएक्यूंकि ये अन्यथा भी इल्लीगल हैं. और अन्यथा इल्लीगल इसलिए हैं क्यूंकि इसके फायदेबहुत कम और नुकसान बहुत अधिक हैं. इसको पीकर मृत्यु हो जाना तो इसका सबसे माइल्डनुकसान है.# दो डोप बैलों की जोड़ी:बहरहाल, अभी तक इंसानों की पहुंच तक सीमित यह व्यसन लगता है कि जानवरों को भी अपनानिशाना बना चुका है. भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) ने जल्लीकट्टू के आयोजकों सेसाफ़-साफ़ कह दिया है कि इस बार जल्लीकट्टू के आयोजन से पहले बैलों का निकोटिन औरकोकेन परीक्षण ज़रूरी हो. जल्लीकट्टू तमिलनाडू का एक बहुत लोकप्रिय खेल है जो वहांके एक बड़े त्यौहार पोंगल के दौरान आयोजित होता है. इसमें एक बैल कम से कम दस सेपन्द्रह अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेता है. कोई बड़ी बात नहीं अगर इन खेलोंमें प्रदर्शन सुधारने के लिए बैलों को निकोटिन और कोकेन खिलाया जाता रहा हो.# कैसे पता चले लेकिन ये कोकेन? उधर आयोजकों का कहना है कि, मुश्किल ये है कि डोप टेस्ट किए कैसे जाएं? इससे पहलेहुए आयोजनों में बैलों पर शराब वाले टेस्ट तो आसानी से कर लिए जाते थे, लेकिन येडोप-टेस्ट टेढ़ी खीर है. हां एक और अच्छी बात बोर्ड(AWBI) के दिशानिर्देशों मेंशामिल है - इंश्योरेंस! बोर्ड ने कहा है कि जिस दिन जल्लीकट्टू आयोजित होता है, उसएक दिन के लिए बैल, बैल मालिकों और प्रतिभागियों के लिए 'एक दिन का बीमा' अनिवार्यहोना चाहिए.# ये बैल पहले भी आईं थीं लाइम लाइट फाइट मेंपिछली बार भी जल्लीकट्टू को लेकर काफी विवाद हुआ था. पहले तो इसे 'निरीह प्राणियोंपर अत्याचार' मानकर प्रतिबंधित किया गया, फिर प्रतिबंध फिर हटाया दिया गया. कमल हसनसे लेकर रजनीकांत तक के स्टेंड सामने आए थे.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: गुजरात: इस कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने पुलिस को ही गुंडागर्दी कालाइसेंस दे दिया था नरेंद्र मोदी के 6 पर्सनल किस्से और सातवां जो मैं आपको पूरानहीं बताऊंगा क्या गोधरा कांड की शुरुआत एक स्टेशन पहले हो गई थी? गोधरा के नाम सेअगर दंगे याद आते हैं, तो ये तस्वीरें देखिए गुजरात चुनाव: कौन है वो शख्स, जिसकेआगे ‘गिड़गिड़ा’ रहे हैं मुख्यमंत्री विजय रुपानी! गुजरात के इस जिले में नौ बार सेएक कांग्रेसी नेता बीजेपी को छका रहा है गुजरात का वो जिला, जहां से निकला नारागुजरात चुनाव का सबसे हॉट टॉपिक बन गया कहानी उस रेप केस की, जिसे लेकर कांग्रेस नेपीएम मोदी पर हमला बोला है पीएम मोदी से जुड़ी एक चीज, जो अमित शाह को नापसंद है!--------------------------------------------------------------------------------Video देखें: गुजराती यहां पुरखों को याद करने आते हैं: