तोंद निकाले पुलिस वालों को ऐसी सजा, थाना-चौकी तो छिनेगा, साथ ही...
पुलिस वालों के सामने अब कोई ऑप्शन नहीं बचा. असम के बाद हरियाणा में आदेश...

तोंद निकाले घूमते पुलिसवालों के दिन ठीक नहीं चल रहे हैं. असम के बाद अब हरियाणा में आदेश जारी हो गया है. साफ कह दिया गया है तोंद निकाले घूमते पुलिसवालों की खैर नहीं. या तो वजन घटा फिट हो जाओ, या फिर एक्शन होगा. कायदे वाला.
प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने इसको लेकर कड़ा आदेश जारी किया है. विज ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिखित निर्देश जारी किया है. जिसके मुताबिक जिन पुलिसकर्मियों का वजन बढ़ गया है और लगातार समय के साथ बढ़ता जा रहा है, उनका ट्रांसफर पुलिस लाइन में किया जाएगा. जहां उन्हें डेली एक्सरसाइज कराई जाएगी.
आजतक से जुड़े सतेंद्र चौहान की रिपोर्ट के मुताबिक अनिल विज द्वारा लिखित निर्देश में कहा गया है,
ABP न्यूज में छपी खबर के मुताबिक पुलिसकर्मियों को एक्सरसाइज करवाने के लिए पुलिस लाइन में योगा ट्रेनर और फार्मासिस्ट भी मौजूद रहेंगे. इन पुलिसकर्मियों की डेली की एक्टिविटी भी दर्ज की जाएगी. और इसकी पूरी रिपोर्ट भी हेडक्वार्टर को भेजी जाएगी.
असम में भी दिए गए थे निर्देशइससे पहले असम पुलिस ने भी अपने यहां काम करने वाले अनफिट कर्मियों को वजन कम कर फिट बनने का अल्टीमेटम दिया था. जिसकी डेडलाइन नवंबर तक की दी गई थी. अगर तब तक वजन कम नहीं हुआ तो उनसे वॉलंटरी रिटायरमेंट लेने के लिए कह दिया जाएगा. ये अल्टीमेटम असम के DGP जीपी सिंह की दिया गया.
बताते चलें कि BBC ने कुछ साल पहले पुलिस वालों की बढ़ती तोंद पर एक रिपोर्ट छापी थी. इसमें कुछ अनफिट पुलिसकर्मियों ने बताया था कि भर्ती के बाद कसरत करने की उनकी आदत छूट गई, इसलिए वे मोटे हो गए. कुछ ने बताया कि मोबाइल फोन और आधुनिक तकनीक ने उनकी भागदौड़ घटा दी है जिसका असर उनकी सेहत पर दिखता है.
वीडियो: संसद भवन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन सावरकर जयंती पर - सुनियोजित या महज़ इत्तेफ़ाक़?

.webp?width=60)

