The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • anil kumble will fine 50 dollars if team member is late for the team bus new rules for the indian cricket team

टीम इंडिया टाइम से बस में चढ़ो, वरना कुंबले को पइसा दो

अनिल कुंबले के नए नियम, खिलाड़ियों के साथ सपोर्टिंग स्टाफ के लिए भी.

Advertisement
pic
13 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 13 जुलाई 2016, 06:19 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
स्कूल में थे तो लेट हो जाने पर फाइन लगता था. बड़े हुए तो ऑफिस लेट हो जाने सैलरी कट जाती है. फोन का बिल हो या बिजली का. जमा करने में लेट हो जाओ तो फाइन देना पड़ता है. इस तरह लेट का फाइन से चोली-दामन का रिश्ता है. तब हमें याद आते हैं बड़े नामी-गिरामी लोग, जो हर प्रोग्राम में एक-आध घंटा लेट तो आते ही हैं. ऐसे लोगों से बहुत जलन भी होती है. पर अब इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर भी ये खतरा आ गया है. इंडियन क्रिकेट टीम के नए मास्टर हैं अनिल कुंबले. इन्होंने टीम के लिए कुछ नए नियम बना दिए हैं. जिनमें से एक है कि अब अगर टीम बस में आने के लिए कोई खिलाड़ी लेट हुआ तो उस पर 50 डॉलर यानी 3 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगेगा. साथ ही हर चौथे दिन मीटिंग होगी जिसमें प्लेयर्स अपनी प्रॉब्लम और सजेशन सामने रख सकेंगे. कुम्बले ने टीम से कहा है कि जब चाहें प्लेयर्स उनसे बात कर सकते हैं. वो इसके लिए किसी भी वक्त तैयार हैं. ऐसा नहीं है स्कूल हेडमास्टर की तरह कुंबले ने अकेले ये फैसला ले लिया हो. पहले टीम से इसके बारे में बात की गई. जिस मीटिंग में ये सारे फैसले हुए, उसमें राहुल द्रविड़, विराट कोहली, MS धोनी, संदीप पाटिल और वेंकटेश प्रसाद भी मौजूद थे. साथ ही कुंबले ने पहले ही ICC से सारा शेड्यूल क्लियर कर देने को कहा है, ताकि खिलाड़ियों को अपने पर्सनल कामों में प्रॉब्लम न आए. टीम वेस्टइंडीज के लंबे दौरे पर जाने वाली है. अब कान इधर लाओ तो एक बात बताएं - समझो, एक होता है सूत्र, जो अन्दर की बात निकाल लाता है. उसकी मानें, तो कुंबले से टीम खुश है. उन्होंने टीम के साथ-साथ सपोर्टिंग स्टाफ के लिए भी नियम बनाए हैं. जैसे मसाज कराने का टाइम अब फिक्स होगा. ऐसा नहीं कि खिलाड़ी कभी भी मुंह उठाए चल दें मसाज कराने. जिसके चक्कर में प्रैक्टिस या कहीं जाने में टीम को इन्तजार करना पड़े. वैसे सूत्र की मानें तो सब कुंबले से खुश हैं, क्योंकि कुंबले जानते हैं कहां कसना है, कहां ढील देनी है. वो खिलाड़ियों को स्कूबा वगैरह भी करवाएंगे, ताकि उनको टेंशन न हो.

Advertisement

Advertisement

()