पगलाई भीड़ ने बैंक लूट कर भाग रहे चोर का हाथ काटा
पटना के बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ब्रांच में हुई घटना
Advertisement

Source: genius.com
Quick AI Highlights
Click here to view more
पटना में बुधवार को एक बैंक लूटने वाले को भीड़ ने रंगे हाथों पकड़ लिया और एक हाथ काट लिया. लूटेरा बैंक लूटने के बाद अपने साथियों के साथ भाग रहा था.
ये लूट बैंक ऑफ बड़ौदा की महुबाग ब्रांच में हुई. चार बदमाश कट्टा-तमंचा लेकर घुसे, और ढाई लाख रूपए लूट लिए. लूटने के बाद चारों भाग रहे थे. तीन तो निकल लिए, लेकिन एक बदमाश को भीड़ ने पकड़ लिया. फिर पीटा और एक हाथ काट लिया.
लुटेरे का नाम जीतेंद्र पंडित बताया जा रहा है. जीतेंद्र के पास से एक लाख रूपए मिले हैं. बाकी तीन की खोजाई भी चल रही है.
भीड़ का राक्षसपना देख के दुःख होता है. जाने कौन सी फ्रस्ट्रेशन है जो पब्लिक चोर-उचक्कों पर अक्सर निकालती रहती है. इस तरह तो फिल्मों के एंग्री यंग मैन अमिताभ भी अपने हाथ में कानून नहीं लिया करते थे.
पब्लिक के पागलपन का शिकार होने के बाद जीतेंद्र पटना मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती है.

