The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Andy Murray corrects reporter and reminds him that Serena and Venus Williams too had won two gold medals in Olympics

मरे ने रिपोर्टर को याद दिलाया, लड़कियां भी इंसान होती हैं

ऐंडी मरे. टेनिस में सोना लाये थे. इंटरव्यू में सोने पे सुहागा कर दिया.

Advertisement
pic
16 अगस्त 2016 (अपडेटेड: 16 अगस्त 2016, 10:43 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्रिकेटर सुनते ही दिमाग में कौन आता है? सचिन? कोहली? धोनी? फ़ुटबॉलर सुनते ही कौन आता है? रोनाल्डो? ज़िदान? पेले? कभी सोचा है कि क्रिकेट खेलने वाली लड़की को भी क्रिकेटर ही कहते हैं. और फुटबॉल खेलने वाली लड़की को भी फुटबॉलर ही कहा जाता है. लेकिन लड़कों को ही कंसिडर करना हमारी आदत में शुमार हो चुका है. हम मिथाली राज और अंजुम चोपड़ा को उस निगाह से देखते ही नहीं, जिस निगाह से कोहली या सचिन को देखा है. हम और आप अकेले नहीं हैं. और लोग भी हैं. हमारे ही जैसे. एकदम सेम टु सेम.  इसका एक और इग्ज़ाम्पल देखने को मिला. ऐंडी मरे. ब्रिटिश टेनिस प्लेयर. ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद बीबीसी के रिपोर्टर से बात कर रहे थे. रिपोर्टर ने उनसे एक सवाल पूछा - "आप पहले इंसान हैं, जिसने टेनिस में दो ओलम्पिक गोल्ड मेडल जीते हैं. ये काफ़ी बड़ी बात है न?" ऐंडी मरे महीन आदमी हैं. बात पकड़ ली. कहने लगे कि ओलम्पिक में मुझसे पहले भी किसी ने ऐसा किया है. वीनस और सेरेना विलियम्स ने. मरे ने रिपोर्टर को याद दिलाया कि उन दोनों ने चार बार अपने ओलम्पिक टाइटल को डिफेंड किया है. जो कि कतई आसान बात नहीं है. वीनस और सेरेना विलियम्स ने ओलम्पिक इतिहास में 4-4 गोल्ड मेडल जीते हैं. वहीं ऐंडी मरे का ये दूसरा गोल्ड मेडल था. ऐसे में रिपोर्टर को थोड़ी सी झिझक तो महसूस हुई ही होगी. लेकिन साथ ही मरे ने ये भी साफ़ किया कि वो सिंगल्स मुकाबले में दो गोल्ड जीतने वाले पहले इंसान हैं. https://www.youtube.com/watch?v=n-9bdmVZNvo

Advertisement

Advertisement

()