The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Andhra Pradesh man kills teenage daughter over love affair confesses crime by posting video

"पड़ोसी से बात करती थी, इसलिए मार दिया", 16 साल की बेटी की हत्या कर पिता ने वीडियो शेयर किया

सोशल मीडिया पर अपना जुर्म कबूल किया.

Advertisement
Andhra man kills his teenage daughter
आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है (फोटो: आजतक)
pic
सुरभि गुप्ता
6 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 6 नवंबर 2022, 08:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

एक बाप ने अपनी 16 साल की बेटी की हत्या कर दी. फिर सोशल मीडिया पर अपना वीडियो डाला. वीडियो में खुद बताया कि उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी है. ये मामला आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापट्टनम का है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है.

आजतक के अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक बेटी की हत्या के आरोपी पिता का नाम वरा प्रसाद है. आरोपी वरा प्रसाद एक एम्बुलेंस ड्राइवर है. रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने अपनी 16 साल की बेटी निकिता श्री की हत्या कर दी. फिर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में खुद बेटी की हत्या करने की बात कबूली. निकिता 10वीं क्लास में पढ़ती थी.

वीडियो में आरोपी वरा प्रसाद ने कहा कि उसने अपनी बेटी को मार डाला क्योंकि वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रही थी. आरोपी के मुताबिक उसकी बेटी पड़ोस के एक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में थी. आरोपी इस बात से नाखुश था. आरोपी ने कहा कि उसकी बेटी ने उससे जो मांगा, उसने दिया, स्कूल की किताबें और दूसरी चीजें. लेकिन उसके मना करने के बाद भी वो पड़ोस के उस आदमी से बात करती थी. इसलिए उसने बेटी की हत्या कर दी. 

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तफ्तीश करने पहुंची

शुक्रवार, 4 नवंबर की शाम करीब 4.30 बजे वरा प्रसाद का वीडियो वायरल हुआ था. वरा के जानने वालों को जब उसका वीडियो मिला तो उन लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. फिर पुलिस वरा के घर पहुंची, जहां नाबालिग की लाश मिली. साथ ही आरोपी भी घर पर ही था. बाद में, उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

जांच के दौरान पता चला कि 13 साल पहले आरोपी की पत्नी ने उसे छोड़ दिया था. फिर दो साल पहले उसकी बड़ी बेटी भी एक शख्स के साथ उसे छोड़कर चली गई थी. पुलिस ने IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी वरा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है.

वीडियो- आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में एक बेटी को बचाने के लिए दूसरी बेटी को बेचा

Advertisement

Advertisement

()