The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Andhra Pradesh Bhimavaram Four engineering students thrashed a student with an iron rod

लड़की से दोस्ती को लेकर कमरे में बंद कर लोहे की रॉड से मारा फिर प्रेस से जलाया

पीड़ित और चारों आरोपी इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं.

Advertisement
andra pradesh viral video
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रेब (Credit-Aajtak)
pic
उदय भटनागर
5 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 6 नवंबर 2022, 03:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के भीमावरम कस्बे में इंजीनियरिंग के चार छात्रों ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई की. चारों छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने साथ में ही पढ़ने वाली एक लड़की से दोस्ती को लेकर लड़के को पहले डंडों और लोहे की रॉड से मारा, फिर उसे प्रेस से जला दिया. इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया गया है. 

भीमावरम-2 टाउन पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार छात्रों प्रवीण, प्रेम, स्वरूप और नीरज को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सर्कल इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया, 

Image embed

आजतक से जुड़े अब्दुल की रिपोर्ट के अनुसार SRKR इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे इन सभी छात्रों का इंजीनियरिंग का दूसरा साल है. ये सभी छात्र कॉलेज परिसर के पास एक निजी छात्रावास में रहते हैं.

SRKR इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक और प्राचार्य डॉ. जगपति राजू ने बताया कि हमले के समय मौजूद चारों आरोपी छात्रों और एक अन्य छात्र को सस्पेंड कर दिया गया है और सभी के ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं. पांचों अब SRKR इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र नहीं हैं. 

Video: केजरीवाल के सिपाही इसुदान गढ़वी क्यों बोले, PM मोदी पर गर्व है मगर AAP को जिताएं?

Advertisement

Advertisement

()