The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Anand Mahindra replied a twitter user on asking milage of Electric car Battista

आनंद महिंद्रा से पूछा, 'कितना देती है?' उन्होंने झटका दे दिया

सवाल दुनिया की सबसे तेज कार के बारे में था, जिसे महिंद्रा की कंपनी ने बनाया है.

Advertisement
pic
7 मार्च 2019 (अपडेटेड: 7 मार्च 2019, 05:35 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
नई गाड़ी देखते ही हमारे दिमाग में सबसे पहला सवाल यही होता है. फिर वो चाहे कोई परिचित खरीदकर लाए. या फिर हम खुद शोरूम जाएं. गाड़ी पेट्रोल-डीजल से चलती हो या सीएनजी से. हमारा पूरा फोकस उसके माइलेज पर ही होता है. और उसके लिए सदियों पुराना मुहावरा इस्तेमाल होता है- कितना देती है? इससे संतुष्ट होने के बाद ही हम आगे का प्रोसेस शुरू करते हैं. वो इसलिए कि पेट्रोल-डीजल की घटती-बढ़ती कीमतें हमारे जेब पर अच्छा खासा प्रभाव डालती हैं. इसलिए गाड़ी का माइलेज हमारे लिए काफी मायने रखता है. लेकिन एक भाई साहब यही सवाल पूछकर ट्विटर पर ट्रोल हो गए. और इनके मजे भी किसी और  ने नहीं बल्कि खुद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लिये हैं. मुद्दे की बात  जिनेवा मोटर शो-2019 में महिंद्रा ने एक कार लॉन्च की. तेज रफ्तार हाइपर कार बतिस्ता. इसकी खास बात ये है कि ये फॉर्मूला वन कार से भी तेज है. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस कार की लॉन्चिंग का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘जो बतिस्ता के डिटेल अभी तक नहीं देख सके हैं. उनके लिए यहां बेहतरीन फीचर्स हैं.’ लेकिन हम फीचर्स तो बाद में देखते हैं. पहले तो गाड़ी का माइलेज देखते हैं. Drop C Riffs नाम के भाई साहब ने सीधा पूछ ही लिया कितना देती है? आनंद महिंद्रा ने रिप्लाई किया 'सरजी, ये इलेक्ट्रिक है... शॉक देती है.' दरअसल बतिस्ता पावरफुल इलेक्टिक कार है, न कि डीजल या पेट्रोल कार. आनंद के इस रिप्लाई पर लोगों ने मजे भी लिए और तारीफ भी की. फुल चॉर्ज पर कितना चलेगी? ये कार पूरी तरह भविष्य के लिए बनाई गई है. पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार की बैट्री रीमेक कंपनी से ली गई है. इसको बतिस्ता की चेसिस पर टी-शेप में बिछाया गया है. बैटरी पैक की कुल क्षमता 120 किलोवॉट है. इसे एक बार चार्ज करने पर कार 450 किलोमीटर तक जाएगी. बतिस्ता में डीसी फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी होगी. कार की चेसिस कार्बन फाइबर मोनोकोक है. कार के हर व्हील पर 6-पिस्टन कैलिपर्स के साथ बड़े 390 मिलीमीटर के कार्बन सिरेमिक डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. कार का इंटीरियर भी काफी शानदार है. हर पहिए के लिए अलग मोटर कार में चार इलेक्ट्रिक मोटर हैं. ये हर पहिए के लिए अलग-अलग हैं. ये कुल मिलाकर 1,873 बीएचपी का पावर और 2,300 न्यूटन मीटर NM का पीक टॉर्क जेनरेट करते हैं. इस वजह से ये कार महज 2 सेकंड में ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 12 सेकंड से कम समय में इसकी स्पीड 186 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी. कार की टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा है. बतिस्ता का इंजन 'पिनिनफेरिना' ने क्रोएशियाई इलेक्ट्रिक हाइपर कार निर्माता रीमेक के साथ मिलकर डेवलप किया है. महिंद्रा के लिए क्यों खास है ये कार? इस गाड़ी की ताकत 1900 बीएचपी के बराबर है, जो कि फॉर्मूला वन कार के मुकाबले दोगुनी है. आनंद महिंद्रा ने दिसंबर 2018 में एक ट्वीट के जरिए इस खबर की तस्दीक की थी कि कंपनी दुनिया की सबसे तेज कार बनाने की दिशा में काम कर रही है. इस वक्त दुनिया की सबसे तेज कही जाने वाली कार बुगाटी वेरॉन (Bugatti Veyron) है. इसकी पावर 1050 बीएचपी की है.
वीडियो देखें: बालाकोट स्ट्राइक का एयरफोर्स ने दिया सॉलिड प्रूफ, सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में लिया फैसला| दी लल्लनटॉप शो

Advertisement

Advertisement

()