The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • An Indiana woman who lost the pinky finger on her left hand shared a heartwarming photo of how she paints her nails

और ऐसे लिबी को अपनी कन्नी उंगली वापस मिल गई

ये फोटो उन लोगों को जरूर देखनी चाहिए, जो मियां-बीवी वाले जोक्स पर हंसते हैं.

Advertisement
pic
5 मई 2016 (अपडेटेड: 5 मई 2016, 03:59 PM IST)
Img The Lallantop
Source- Facebook
Quick AI Highlights
Click here to view more
लिबी सांडर्स इंडियाना की हैं. उनके उल्टे हाथ में कन्नी उंगली नहीं है. मतलब 'पिंकी' या 'कनिष्ठा' कहते होंगे आप जिसे. वैसे तो लिबी को ये महसूस नहीं होता. पर किसी ने कह दिया. अपने हाथ में नेल पेंट लगाने जा रही थी, किसी ने टोका  'याद रखना, तुम्हें बाएं हाथ की एक उंगली में पेंट नहीं लगाना होगा'. आप हर रोज महसूस नहीं करते लेकिन कोई कह दे तो अखर जाता है. लिबी को झटका सा लगा जब किसी ने ये याद दिलाया कि उसकी कन्नी उंगली नहीं है. ठीक उस वक़्त जब वो अपने में कहीं किसी वजह से छोटा या अधूरा सा फील करने लगी होगी, उसका पति मैट आगे आया. उसने कहा. "ऐसा करता हूं, मैं तुम्हारी सरोगेट कन्नी उंगली बन जाता हूं, तुम मेरी उंगली में पेंट कर देना ताकि तुम्हारे नाखूनों का मैच हमारी पूरी जिंदगी बना रहे." लिबी ने मैट की उंगली में नेल पेंट लगाया, उंगलियों का सेट पूरा हुआ और ये फोटो डाल दी फेसबुक पर. कहा देखो, इस आदमी से मेरी शादी हुई है. फोटो लोगों को छू गई तीन दिन में एक लाख बारह हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/libby.sanders.3/posts/10153502282409147"] हम बूढ़े अंकल सा साउंड नहीं करना चाहते. लेकिन जो लोग मियां-बीवी वाले मजाक बनाते हैं, उन्हें ये फोटो देखनी चाहिए. कुछ लोग हैं जो लोग शादी के बाद अपनी जिम्मेदारी महसूस करते हैं, कुछ बड़ा या एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी नहीं करते. लेकिन छोटी-छोटी बातों से एक-दूसरे को खुश रखते हैं, एक-दूसरे पूरा करते रहते हैं. :)

Advertisement

Advertisement

()