2018 में हर दिन 80 मर्डर और 91 रेप हुएः सरकार की रिपोर्ट
NCRB का लेटेस्ट डेटा बेहद डराने वाला है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने नया डेटा जारी किया है. क्राइम इन इंडिया-2018. इस डेटा के मुताबिक, साल 2018 में हर दिन औसतन 80 मर्डर, 91 रेप और अपहरण की 289 घटनाएं रिपोर्ट की गई है. न्यूज़ एजेंसी PTI का ट्वीट देखिए.
वीडियो- एनसीआरबी के आंकड़ों में हत्या, औरतों के खिलाफ हिंसा में उत्तर प्रदेश और बिहार टॉप पर
साल 2018 में देशभर में कुल 50,74,634 अपराध रिपोर्ट किये गए. डेटा से पता चलता है कि 2018 में अपराधों में 1.3 फीसद की बढ़ोतरी हुई. 2017 में कुल 50,07,044 अपराध दर्ज किये गए थे.An average of 80 murders, 289 kidnappings and 91 rapes reported every single day across the country in 2018, according to latest National Crime Records Bureau data.
— Press Trust of India (@PTI_News) January 9, 2020
साल 2018 में हत्या के 29,017 मामले रिपोर्ट किए गए. यानी इस साल हर दिन औसतन 80 हत्याएं हुईं. 2017 में मर्डर के 28,653 केस दर्ज किए गए थे. इसके साथ ही 2018 में अपहरण के कुल 1,05,734 केस दर्ज हुए. यानी हर दिन औसतन 289 अपहरण. जबकि 2017 में ऐसे 95,893 केस दर्ज किए गए थे. साइबर क्राइम में भयंकर बढ़ोतरी हुई है. 55.2 फीसद की बढ़ोतरी. 2017 में साइबर क्राइम के 15,051 मामले दर्ज हुए थे. 2018 में ऐसे 27,248 मामले दर्ज़ किए गए. 'हिट एंड रन' मामलों में भी 2017 की तुलना में बढ़ोतरी देखी गई. 2017 में जहां 43,727 मामले सामने आए, वहीं 2018 में इनकी संख्या बढ़कर 47,028 तक पहुंच गई. आंकड़ों के मुताबिक, साल 2018 में 10 हजार 349 लोगों ने खुदकुशी की. इनमें किसान और खेतिहर मजदूर दोनों शामिल हैं. साल 2018 में कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कृषि क्षेत्र में जीरो सुसाइड हुए. इनमें पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, उत्तराखंड, मेघालय, गोवा, चंडीगढ़, दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुदुचेरी है. NCRB की पूरी रिपोर्ट यहां क्लिक करके देखी जा सकती है.National Crime Records Bureau: 50,74,634 cognizable crimes were registered in 2018. Though it shows an increase of 1.3% in registration of cases over 2017 (50,07,044 cases), however, crime rate per lakh population has come down from 388.6 in 2017 to 383.5 in 2018. pic.twitter.com/9aLdGwFq1g
— ANI (@ANI) January 9, 2020
वीडियो- एनसीआरबी के आंकड़ों में हत्या, औरतों के खिलाफ हिंसा में उत्तर प्रदेश और बिहार टॉप पर

