बात सिर्फ भक्ति की नहीं है गुरू. पेटभक्ति की है. लार अलग चुई जा रही है. डॉमिनोजपिज्जा वालों ने शुद्ध शाकाहारी पिज्जा पहुंचाने का वादा कड्डाला है. नवरात्र व्रतरखने वालों के लिए स्पेशल. उसमें सारी व्रत में खाने वाली चीजें होंगी. बेससिंघाड़े के आटे का बना होगा. उसमें साबूदाना होगा. ऊपर पनीर चुआया होगा. सेंधा नमकरहेगा. माने फुल टेस्टी पिज्जा, बिना व्रत खंडित किए. इससे पहले भी ये पिज्जा कंपनीवादा कर चुकी है. कि नॉर्थ इंडिया के 500 स्टोर पूरे शाकाहारी हो जाएंगे. मोदी जीबताते हैं कि उनके खून में व्यापार है. और हमारे खून में भूख है. पेट के लिए हमसातों नए और पुराने गॉड्स की कसम खा लेते हैं. और अगर ये शाकाहारी पिज्जा कायदे कानिकल गया तो हमेशा के लिए सदा व्रती हो जाएंगे. बस वो कुछ चीजें साफ कर दें. कि ऊपरभुनी हुई मिर्च के मसाले में तो कटौती नहीं कर देंगे? एक्स्ट्रा चीज़ वाले मेंकुट्टू का आटा तो कम न कर देंगे? काहे कि हम हलवा खाए हैं उसका, टेस्टी होता है. एकछोटा सा क्वेस्चन है. कि भुक्खड़ जनता की मांग पर वो कुछ और ऐड कर देंगे इसमें?उसके लिए हमारे दफ्तर के सामने जो पोहे वाला ठेला लगाता है, उससे ट्रेनिंग भी लेसकते हैं. टॉपिंग में मूंगफली दाने, अनारदाने, सेंधा नमक के सेव भुजिया डाल दें.इत्ता कमाल का बनेगा डॉमिनोज भैया कि सारी दुनिया दाल-भात छोड़कर व्रत रखना शुरू करदेगी. सिर्फ इस व्रत वाले शाकाहारी पिज्जा के लिए. मार्केट की मांग है. लेट्सस्टार्ट द चेंज.