The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • An 8 year old boy beat a 6 year old boy to death in school in Hyderabad and asked police, what even is death

'मौत क्या है,' जूनियर को मारने के बाद 8 साल के बच्चे ने पुलिस से पूछा

क्लास 3 में पढ़ने वाले 8 साल के बच्चे ने 6 साल के बच्चे को पीटा. जिससे उसकी मौत हो गई.

Advertisement
pic
18 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 18 जुलाई 2016, 07:48 AM IST)
Img The Lallantop
Symbolic Image: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more

'मौत क्या है? वो मर गया, इसका मतलब क्या है?'

तीसरी क्लास में पढ़ने वाले एक लड़के ने ये सवाल तब किया. जब पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी. क्योंकि उसने अपने स्कूल में पढ़ने वाले पहली क्लास के एक बच्चे को बहुत मारा था. इतना मारा था कि वो बच्चा 16 जुलाई की रात में मर गया. घटना है हैदराबाद के तोलीचौकी एरिया की. मोहम्मद इब्राहिम प्रॉमिसिंग स्कॉलर स्कूल में क्लास फर्स्ट का स्टूडेंट था. उसका एक सीनियर था. क्लास थर्ड में पढ़ता था. 8 साल का वो लड़का आए दिन इब्राहिम को परेशान करता रहता था. बेवजह उसको मारता-पीटता था. मंगलवार 12 जुलाई को इब्राहिम की तबीयत खराब थी. उसको जुखाम हुआ था. नाक बह रही थी. बस, क्लास थर्ड में पढ़ने वाले उसके सीनियर ने उसको परेशान करना शुरू कर दिया. उसको चिढ़ाने लगा. इब्राहिम ने विरोध किया. सीनियर लड़के को गुस्सा आ गया. उसने इब्राहिम को गिरा कर पीटना शुरू कर दिया. इब्राहिम के पेट और उसके प्राइवेट पार्ट्स पर बहुत तेज़ मारा. स्कूल के लोगों ने सोचा कि ये एक मामूली सी लड़ाई है.
जब इब्राहिम घर पहुंचा. उसने अपने पेरेंट्स को बताया कि उसके पेट में बहुत तेज़ दर्द हो रहा है. पेरेंट्स उसको लेकर डॉक्टर के पास गए. डॉक्टर ने बताया कि उसके शरीर में अंदरूनी चोटें लगी हैं. शरीर के अंदर बहुत सारा खून भी बह गया है. इब्राहिम उसी दिन से हॉस्पिटल में एडमिट था. उसके सारे ऑर्गन फेल होते जा रहे थे. शनिवार की रात उसकी मौत हो गई.

पापा कह रहे हैं, बेटे की मौत के लिए स्कूल ज़िम्मेदार है

इब्राहिम के पापा अपने बच्चे की मौत के लिए स्कूल को ज़िम्मेदार मान रहे हैं. उनका कहना है कि स्कूल में इतने लोग हैं. किसी ने भी ध्यान नहीं दिया. जब एक बड़ा लड़का उनके बेटे को पीट रहा था. किसी ने भी उसको नहीं बचाया. स्कूल में काम करने वाली एक दाई माहेश्वरी ने कहा कि बच्चे तो झगड़ते ही रहते हैं. हर किसी पर ध्यान देना मुश्किल है. वो खुद सबसे नीचे वाली मंजिल पर थीं. और लड़ाई पहली मंजिल पर हो रही थी.

जुविनाइल कोर्ट में पेशी

पुलिस ने 8 साल के लड़के से पूछताछ की. जब उसको बताया गया कि इब्राहिम मर चुका है. उसने पुलिस से पूछा, इस बात का क्या मतलब है कि वो मर गया है. पुलिस हैरान है. उसपर IPC की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. चूंकि वो अभी सिर्फ 8 साल का है, पुलिस उसको अरेस्ट तो नहीं कर सकती. लेकिन उसको सोमवार 18 जुलाई को जुविनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Advertisement

Advertisement

()