The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Amritpal Singh arrest Father statement

"अमृतपाल के मिशन को आगे बढ़ाना चाहिए"- गिरफ्तारी पर बोले अमृतपाल सिंह के पिता

"अमृतपाल सिंह के साथ जितने भी बच्चों को पुलिस ने तंग परेशान किया है, हम उन बच्चों के साथ हैं."

Advertisement
pic
23 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 23 अप्रैल 2023, 01:26 PM IST)
Amritpal Singh arrest Father statement
पिता के साथ ही अमृतपाल के चाचा का भी बयान आया
Quick AI Highlights
Click here to view more

खालिस्तानी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी (Amritpal Singh arrest) के बाद उसके पिता का बयान आया है. बेटे की गिरफ्तारी पर अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह का कहना है कि उनका बेटा नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था. उसके मिशन को आगे बढ़ाना चाहिए. 

अमृतपाल के पिता ने सिख संगत से मांग करते हुए कहा,

"अमृतपाल के मिशन को आगे बढ़ाना चाहिए. बेटा नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था. गुरु साहिब की सोच थी कि नशों से रहित पंजाब होना चाहिए. टीवी चैनल के जरिए खबर मिली. परिवार अमृतपाल के संपर्क में नहीं था. जो मीडिया पर तस्वीरें बताई गई वह साफ नहीं हैं. अमृतपाल सिंह आज भी सिखी स्वरूप में ही है. अमृतपाल सिंह के साथ जितने भी बच्चों को पुलिस ने तंग परेशान किया है, हम उन बच्चों के साथ हैं."

23 अप्रैल की सुबह सात बजे अमृतपाल ने पंजाब के मोगा के एक गुरुद्वारे में सरेंडर किया, जहां से पुलिस उसे गिरफ्तार कर अमृतसर ले गई. अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा था. अमृतपाल के खिलाफ NSA लगाया गया है.  अमृतपाल के साथियों को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया है.

गिरफ्तारी के बाद पिता के साथ ही अमृतपाल के चाचा का भी बयान आया. उन्होंने कहा,

“आज सुबह पता चला कि अमृतपाल ने आत्मसमर्पण कर दिया है . हम सोच रहे थे कि पुलिस के पास ही है. अमृतपाल ने कभी भी परिवार के साथ सम्पर्क नहीं किया.”

इससे पहले पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने अमृतपाल को लेकर पंजाब पुलिस को फटकार भी लगाई थी. कोर्ट ने कहा था कि जब उसके साथियों को पकड़ लिया गया है तो पुलिस अमृतपाल तक कैसे नहीं पहुंच पाई?

पप्पलप्रीत अमृतसर से गिरफ्तार हुआ था

इससे पहले पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत को अमृतसर से गिरफ्तार किया था. पंजाब पुलिस को उसने बयान दिया था कि उसे अमृतपाल के बारे में जानकारी नहीं है. उसने कहा था,

'अमृतपाल आत्मसमर्पण करेगा या नहीं, ये मुझे नहीं पता है.'

पप्पलप्रीत ने बताया था कि हम 28 मार्च की रात ही अलग हो गए थे.

अजनाला पुलिस स्टेशन पर किया था हमला

अमृतपाल सिंह सबसे पहले 23 फरवरी को चर्चा में आया था. उसने अजनाला पुलिस स्टेशन में अपने करीबी को छुड़ाने के लिए हजारों समर्थकों के साथ हमला बोल दिया था. इस हमले में 6 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे. इसके बाद उसने कई टीवी चैनलों में दिए इंटरव्यू में अलग खालिस्तान की मांग की थी. इतना ही नहीं अमृतपाल ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को भी धमकी दी थी. अमृतपाल की तुलना खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले से भी की जा रही है.
 

वीडियो: अमृतपाल सिंह को बचाने वाला ये बड़ा नाम खुल गया, पकड़े जाने पर कर दिए बड़े खुलासे

Advertisement

Advertisement

()