The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • amravati cattle smugglers mob lynched by villagers in narmadapuram madhya pradesh one dead

मध्य प्रदेश में मॉब लिन्चिंग: ट्रक में गाय ले जा रहे 3 लोगों को भीड़ ने पीटा, नज़ीर की मौत!

नजीर की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई, 2 अन्य घायल

Advertisement
pic
4 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 4 अगस्त 2022, 02:32 PM IST)
mob lynching madhya pradesh seoni cattle smuggling
MP के नर्मदापुरम में मॉब लिंचिंग (फोटो-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नर्मदापुरम (Narmadapuram) में कथित गौ तस्करी (Cattle Smuggling) से गुस्साए लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी. मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) की इस घटना में तीन लोगों पर हमला किया गया था. उनमें से एक की मौत हो गई है. गोवंशों को लेकर जा रही एक गाड़ी को रोककर उसमें सवार तीन लोगों के साथ जमकर मारपीट की गई. मामले में सिवनी मालवा थाना में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं. 

गांव वालों ने की पिटाई

ये घटना सिवनी मालवा के गांव बराखड़ की है. मंगलवार, 3 अगस्त की रात को गांव के कुछ लोगों ने गोवंश ले जा रही गाड़ी को रोक लिया. इसमें तीन युवक सवार थे. तीनों को उतरवाकर गांववालों ने उनके साथ जमकर पिटाई की. कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. 

इलाज के दौरान नज़ीर की मौत 

पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां इलाज के दौरान ही घायल शख्श नजीर अहमद की मौत हो गई. वहीं बाकी दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया. उनका वहीं इलाज चल रहा है. 

जानवरों को अमरावती ले जा रहे थे 

मामले पर जानकारी देते हुए नर्मदापुरम के एसपी डॉ गुरुकरन सिंह ने बताया,

“तीन युवक नज़ीर अहमद, शेख लाला ओर मोहमद मुस्ताक बराखड़ गांव से गोवंश भरकर महाराष्ट्र के अमरावती ले जा रहे थे. इस दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और तीनो युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी. तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. ये तीनों तस्कर अमरवती के निवासी हैं. अस्पताल में इलाज के दौरान नजीर अहमद ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम लगाई गई. देर रात तक धरपकड़ जारी रही.”

जानकारी के मुताबिक, सिवनी मालवा थाने में 12 अज्ञात लोगों पर धारा 302 और 307 के तहत FIR दर्ज की गई है. इसके साथ ही गोवंश की तस्करी करने की धाराओं के तहत भी FIR दर्ज की गई है. घटना के बाद से पुलिस अधिकारी सिवनी में डेरा डाले हुए हैं. 

वीडियो- मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मी ने बच्चे को जैसे मारा, वो देख हर कोई हैरान

Advertisement

Advertisement

()