Video: अमोल गुप्ते की इस अगली फिल्म पर आपका दिल आ जाएगा!
टीज़र देखिए. बच्चों को भी दिखाइए और बुजुर्गों को भी.
Advertisement

फिल्म का एक दृश्य.
अनुराग बसु के निर्देशन में रणबीर कपूर की फिल्म जग्गा जासूस बन रही है. इसके भी बर्फी जितना मजेदार होने की आशाएं लगी हैं. द एडवेंचर्स ऑफ टिनटिन की तर्ज पर इसे एक स्पाय एडवेंचर फिल्म माना जा रहा है जिसके केंद्र में टीनएजर रणबीर होगा. ये फिल्म विशेष तौर पर बाल दर्शकों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है.
इसके आने में अभी वक्त है लेकिन उससे पहले आनंद को देने वाली दूसरी फिल्म की झलक आ गई है. रणबीर की फिल्म कैसी होगी इसे तो अभी नहीं बता सकते लेकिन ये फिल्म निश्चित तौर पर बहुत जोरदार होगी.
वही जो बेहद संवेदनशील फिल्ममेकर हैं और खासकर बच्चों की कहानियों वाली फिल्में बनाते हैं. जैसे उनकी सबसे पहली फिल्म तारे जमीं पर थी. इसे आधा उन्होंने ही डायरेक्ट किया था लेकिन फिर आमिर खान ने निर्देशन अपने हाथ ले लिया. लेकिन क्रिएटिव डायरेक्टर तो अमोल ही थे. फिर उन्होंने स्टैनली का डब्बा बनाई जो सबने समान रूप से पसंद की. तीसरी फिल्म थी हवा हवाई जो दो साल पहले रिलीज हुई. इसके केंद्र में भी एक बच्चे की कहानी थी.
अब अमोल अपनी चौथी फिल्म ला रहे हैं. नाम है स्निफ. ये एक प्यारे से बच्चे की कहानी है. जिसकी सूंघने की क्षमता बहुत ज्यादा है. कहानी ये बताई जाती है कि वो एक अपने कामों से एक जासूस सिद्ध होता है. साथ में उसके दोस्तों की गैंग भी होती है. आठ साल का ये सिख बच्चा बने हैं सनी गिल.
टीज़र आ चुका है. इससे भी अंदाजा लगता है कि अमोल गुप्ते बच्चों के सपनों, विचारों और फैंटेसी की निर्मल दुनिया से ये कहानी निकालकर लाने वाले हैं.
स्निफ में सुरेखा सीकरी, मनमीत सिंह और सुष्मिता मुखर्जी भी नजर आएंगे. फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज हो सकती है.
टीज़र:
[facebook_embedded_post href=" https://www.facebook.com/erosnow/videos/10154571753303382"]

.webp?width=60)

