4G और 5G के युग में आज भी हैल्लो, हैल्लो... आवाज नहीं आ रही! अब आ रही है? कटगया... ये हर किसी के साथ हो रहा है. लाख दावे कर ले कोई कंपनी कि वो नेटवर्क केमामले में सबसे आगे हैं, हकीकत सबके सामने है. कॉल ड्रॉप, खराब वॉइस क्वालिटी, स्लोइंटरनेट और आए दिन सर्वर डाउन जैसी दिक्कतें भी लाइफ का हिस्सा बन चुकी हैं. मगरचिंता मत कीजिए. ये सिर्फ हमारे-आपके साथ ही नहीं हो रहा है. रिलायंस जियो के पापामुकेश अंबानी के खासमखास अमिताभ बच्चन के साथ भी हो रहा है. वो इससे काफी परेशानहैं. वो लगातार 4G और 5G स्पीड की होड़ में सर्विस के नाम पर धोखा देने वालीटेलीकॉम कंपनियों से परेशान हैं. अमिताभ ने 15 जनवरी देर रात एक ट्वीट किया है.इसमें लिखा है- '3जी, 4जी, हां जी, नहीं जी, सोचो जी, चलो जी.. पर तमाम बातों ,बहसों के बावजूद इंटरनेट चल नहीं पाता है. कॉल ड्रॉप होती है. बिना किसी सूचना केबंद भी हो जाती है. ये परेशान करने वाला है. स्पीड और कनेक्टिविटी के सारे दावेबेकार हैं.'T 2583 - All this talk and marketing of 3G 4G , haan ji , no ji .. socho ji ..chalo ji .. nothing works .. internet takes eternity to connect, calls drop,calls disconnect unannounced .. MISERY .. and all claims of speed and connectrubbish .. pic.twitter.com/U5pkDEOASI— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 15, 2018 पिछले साल जनवरी में अमिताभ नेवोडाफोन को लेकर भी एक ट्वीट किया था- वोडाफोन के खिलाफ अमिताभ की इस ट्वीट के बादजियो की सिम लेने वालों में भारी उछाल देखा गया था. मौका देखते ही रिलायंस जियो ने अमिताभ को जियो सिम ऑफर की थी. वहीं सोशल मीडिया पर ये बहस छिड़ गई थी कि वोवोडाफोन और जियो छोड़, अमिताभ आइडिया नेटवर्क क्यों नहीं यूज करते हैं जिसके ब्रैंडअंबेसडर बेटे अभिषेक बच्चन हैं.--------------------------------------------------------------------------------Also Read:ये जो अजीब से नंबर आते हैं न टीवी स्क्रीन में, वो ऐंवेई नहीं हैं...जब ओ.पी. के गानों को अश्लील मानते हुए ऑल इंडिया रेडियो ने कर दिया बैन!अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इतना टोल लेंगे, इतना टोल लेंगे कि...कहां हैं आजकल 'ये दिल आशिक़ाना' वाली एक्ट्रेस?