The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • amit shah said terrorism cannot and should not be linked to any religion

आतंकवाद और धर्म पर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान, बहुत जरूरी बात कही है

शाह ने कहा कि ये सुनिश्चित करना होगा कि वो लोग अपने मंसूबों में कामयाब ना हो पाएं.

Advertisement
amit shah on terror financing
कॉन्फ्रेंस में बोलते अमित शाह. (फोटो: ट्विटर)
pic
धीरज मिश्रा
18 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 18 नवंबर 2022, 05:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा है कि आतंकवाद को किसी भी धर्म, देश या समूह से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, अमित शाह ने 18 नवंबर को कहा कि आतंकवाद की तुलना में आतंकवाद के लिए फंडिंग करना अधिक खतरनाक है. लेकिन इसके खतरे को किसी धर्म या समूह से जोड़ा नहीं जा सकता है और न ही जोड़ा जाना चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवादी हिंसा करने, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए लगातार नए तरीके खोज रहे हैं. इसके साथ-साथ आतंकवादी कट्टरपंथी सामग्री फैलाने और अपनी पहचान छिपाने के लिए डार्कनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं.

रिपोर्ट के अनुसार अमित शाह ने कहा,

Image embed

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 'काउंटर-टेररिज्म फाइनेंसिंग' पर आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने ये टिप्पणी की. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि आतंकवाद के लिए फंडिंग करने से देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होती है. 

Image embed

अमित शाह ने ये भी कहा,

Image embed

उन्होंने आगे कहा,

Image embed

इस दौरान गृह मंत्री ने अमित शाह ने पाकिस्तान पर भी हमला किया और कहा कि कुछ ऐसे भी देश हैं जो आतंकवाद के खिलाफ हमारे द्वारा किए गए कार्यों को निष्फल करने की कोशिश करते रहते हैं. उन्होंने कहा, 

Image embed

अमित शाह ने कहा कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी होगी कि हम लोग ये सुनिश्चित करें कि ऐसे लोग अपने मंसूबों में कभी कामयाब न हो पाएं.

वीडियो: श्रद्धा मर्डर केस में अब आफताब के परिवार के बारे में क्या नई जानकारी सामने आई?

Advertisement

Advertisement

()