The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Amit Shah interview on BBC Documentary and gautam adani Hindenburg row

हिंडनबर्ग रिपोर्ट और BBC वाली डाक्यूमेंट्री पर अमित शाह ने कहा - "वो मोदी के पीछे 2002 से पड़े हैं'

अमित शाह ने दिया चौंकाने वाला बयान!

Advertisement
Amit Shah on BBC Documentary and Hindenburg issue
अमित शाह (फोटो-ANI)
pic
ज्योति जोशी
14 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 14 फ़रवरी 2023, 11:28 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पिछले दिनों BBC डॉक्यूमेंट्री और हिंडनबर्ग की रिपोर्ट खूब विवादों में रही. दोनों ही मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा. अब केंद्रीय गृहमंत्री ने मामले पर सफाई दी है (Amit Shah on BBC Documentary and Hindenburg Report). ANI को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने दोनों मुद्दों को साजिश करार दे दिया. उनका कहना है कि इन विवादों के बाद भी मोदी जी और मजबूत और लोकप्रिय हो रहे हैं. 

ANI संपादक स्मिता प्रकाश को दिए गए इंटरव्यू में अमित शाह ने विवादित BBC डॉक्यूमेंट्री और हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर कहा,

Image embed
Image embed

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद सियासी गलियारे में भी खूब हंगामा हुआ. कांग्रेस लगातार बीजेपी पर आरोप लगा रही है. राहुल गांधी ने एक बयान में कहा था,

Image embed

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को पब्लिश अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अरबपति गौतम अडानी ने अपनी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों की कीमतों में हेरफेर करने के लिए मॉरीशस स्थित शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के अंत में 88 सवालों के जवाब मांगे गए थे. रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप और उसके प्रमुख गौतम अडानी का काफी नुकसान हुआ. जो गाहे-बगाहे अब भी जारी है.

अमित शाह ने अडानी से जुड़े विवादों को लेकर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप को लेकर बीजेपी के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. अमित शाह ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा,

Image embed

इंटरव्यू में अमित शाह ने कई और मुद्दों पर बातचीत की. आप वो इंटरव्यू इस लिंक पर देख सकते हैं. 

वीडियो: अमित शाह संसद में अधीर रंजन की क्या बात सुन भड़के, कहा- देश को गुमराह ना करें!

Advertisement

Advertisement

()