The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Amit Shah interview, what he says on delhi corona virus, community spread and india china tension

दिल्ली में 31 जुलाई तक 5.50 लाख कोरोना मरीज, सिसोदिया के बयान पर क्या बोले अमित शाह?

कहा- राहुल पाकिस्तान और चीन को खुश करने वाले बयान दे रहे हैं.

Advertisement
pic
28 जून 2020 (अपडेटेड: 28 जून 2020, 12:53 PM IST)
Img The Lallantop
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
अमित शाह. देश के गृह मंत्री. उन्होंने 28 जून को कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस का कम्युनिटी स्प्रेड नहीं है. दिल्ली में आने वाले दिनों में हालात में सुधार होंगे. शाह ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे कोरोना मामले के बारे में रोजाना पीएम नरेंद्र मोदी को जानकारी देते हैं. शाह ने चीन के साथ लद्दाख में तनाव के बारे में कहा कि भारत इस समस्या से सही से डील कर रहा है. उन्होंने इस मामले में राहुल गांधी को निशाने पर लिया. शाह ने आरोप लगाया कि राहुल पाकिस्तान और चीन को खुश करने वाले बयान दे रहे हैं. दिल्ली में कोरोना पर क्या बोले शाह अमित शाह ने कहा कि मनीष सिसोदिया के बयान के बाद दिल्ली में डर बढ़ा. सिसोदिया ने 31 जुलाई तक दिल्ली में 5.50 लाख कोरोना मामले होने की बात कही थी. उन्होंने आंकड़ों के आधार पर यह बात कही. लेकिन वे इससे सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा,
मुझे उम्मीद है कि हम उस स्टेज तक नहीं पहुंचेंगे. उस समय तक हमारी स्थिति बहुत सही होगी. हमने बचाव के कई उपाय अपनाए हैं.
उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के हालात से निपटने के लिए कॉर्डिनेशन मीटिंग में कई फैसले लिए गए. इस मीटिंग में दिल्ली सरकार, एमसीडी और भारत सरकार तीनों मौजूद थे. साथ ही एक्सपर्ट और डॉक्टर भी मौजूद थे. सबने मिलकर कोरोना के खिलाफ व्यापक अभियान के लिए ये बैठक की. पीएम ने भी मदद करने को कहा उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के बयान के बाद पीएम ने उनसे, गृह मंत्रालय से दिल्ली सरकार की मदद करने को कहा. इसके तुरंत बाद एक कॉर्डिनेशन मीटिंग बुलाई गई. इसमें कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक कोरोना के लक्षण वाले सभी लोगों के टेस्ट का फैसला लिया गया. इसके बाद मास लेवल पर टेस्टिंग बढ़ाया गया. शाह बोले- दिल्ली की मदद की जा रही है केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, केंद्र और दिल्ली सरकार में किसी तरह की खींचतान नहीं है. दिल्ली की जरूरतों के अनुसार मदद की जा रही है.  दिल्ली सरकार को 500 ऑक्सीजन सिलेंडर, 440 वेंटिलेटर दिए हैं. एंबुलेंस के लिए दिल्ली सरकार को कहा है कि ओला, उबर जैसी प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर काम करे. आने वाले समय में दिल्ली सरकार की और मदद की जाएगी. दिल्ली में अस्पतालों की स्थिति ठीक करने के लिए एम्स से टेलीफोनिक गाइडेंस की व्यवस्था भी की गई है. डेडिकेटेड नंबर पर कॉल करने पर एम्स के डॉक्टर गाइंडेंस देते हैं. 3 टीमों का गठन किया, जिसमें दिल्ली सरकार के और एम्स के डॉक्टर हैं और आईसीएमआर के विशेषज्ञ हैं. उन्होंने सभी जगह की कमियों को ठीक करने का हर प्रयास किया है. शवों को लेकर बुरे थे दिल्ली में हालात शाह ने कहा कि दिल्ली में सबसे बुरी हालत शवों को लेकर थी. इस समस्या को अब ठीक किया गया है. उन्होंने कहा,
करीब 350 शव अंतिम संस्कार के लिए पेंडिंग थे. हमने दो दिन में उनके धर्म के हिसाब से अंतिम संस्कार करने का फैसला किया. इसके बाद व्यवस्था की गई कि कोरोना से मरने वालों का उसी दिन शाम तक अंतिम संस्कार हो जाए. आज अंतिम संस्कार के लिए कोई शव बाकी नहीं है. आज उसी दिन अंतिम संस्कार हो जा रहा है.
अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में लोगों के इलाज और देखभाल के लिए नर्सों और डॉक्टरों की भी व्यवस्था की गई है. इसके लिए रिटायर कर्मचारियों से मदद ली जा रही है. साथ ही पैरामिलिट्री फॉर्सेज के कर्मचारियों को भी लगाया गया है. दिल्ली सरकार ने भी इसमें अच्छा काम किया है. दिल्ली में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन इस बारे में अमित शाह ने कहा कि इस बारे में उन्होंने नीति आयोग के डॉ. पॉल. आईसीएमआर के डायरेक्टर डॉ. बलिराम भार्गव और एम्स के डॉ. रणदीप गुलेरिया से बात की. अभी दिल्ली में ऐसी स्थिति नहीं है. आज दिल्ली में कम्युनिटी स्प्रेड नहीं है. घबराने की जरूरत नहीं है. राहुल गांधी पर निशाना अमित शाह ने इंटरव्यू के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. कहा कि वे पाकिस्तान और चीन के हाथों में खेल रहे हैं. संकट के समय भारत विरोधी प्रोपेगैंडा फैला रहे हैं. राहुल गांधी के 'सरेंडर मोदी' वाले ट्वीट पर अमित शाह ने कहा,
हम भारत विरोधी प्रोपेगैंडा का सामना कर सकते हैं. लेकिन एक बड़ी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष संकट के समय ओछी राजनीति करते हैं तो दुख होता है. उन्हें और उनकी पार्टी को खुद अपने अंदर झांकना चाहिए. उनके हैशटैग को पाकिस्तान और चीन बढ़ावा दे रहे हैं. पाकिस्तान और चीन जो पसंद करते हैं, आप वही बात कह रहे हैं.
अमित शाह ने कहा कि भारत कोरोना और लद्दाख में तनाव वाली दोनों लड़ाई जीतेगा. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार संसद में लद्दाख पर बहस को तैयार है. लेकिन जिस समय सरहद पर जवान लड़ रहा है, तब पाकिस्तान और चीन के पक्ष में बयान नहीं देने चाहिए. भारत में कोरोना वायरस के मामलों का स्टेटस


Video: रामदेव ने कोरोना वायरस के इलाज का दावा करने वाली दवा क्या लॉन्च की, केस हो गया

Advertisement

Advertisement

()